फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   misdeed with Teenager in Farrukhabad up

फर्रूखाबाद: खेत गई किशोरी से चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, शोर मचाने पर कपड़े से कसा गला, मुकदमा दर्ज

Sat, 19 Mar 2022 07:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रूखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 19 Mar 2022 07:06 PM IST
सार

फर्रूखाबाद में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
misdeed with Teenager in Farrukhabad up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फर्रूखाबाद जिले के कंपिल में खेत गई किशोरी से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर उसके कपड़े से गले में फंदा कस दिया। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और वायरल करने की धमकी देकर भाग गए।
विज्ञापन


किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और तलाश कर रही है। आरोपियों में एक गांव के शातिर अपराधी का पुत्र है। क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी शुक्रवार शाम को खेत की ओर गई। तभी सूरजपुर गांव के विपिन, सचिन, सौरभ और कल्याण भी खेत पहुंच गए।
विज्ञापन


चारों युवक किशोरी को खेतों में खींच ले गए। आरोप है कि शोर मचाने पर युवकों ने किशोरी के ही कपड़े का फंदा उसके गले में कस दिया और जान से मारने की धमकी दी। इससे किशोरी डर गई और चारों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवकों ने घटना का वीडियो बना लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी और भाग गए। किशोरी अपने घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। देर शाम किशोरी ने कंपिल थाने में चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई।

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन हाथ नहीं लगे। थाने में किशोरी के बयान दर्ज किए गए। आरोपी विपिन के पिता ब्रजराम के खिलाफ चोरी व अपहरण के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। 

कायमगंज सीओ सोहराब आलम ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विपिन, सचिन, सौरभ और कल्याण के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed