फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Misdeed with Girl in mahoba up

Mahoba: घर पर सो रही युवती से दुष्कर्म, आरोपी को कमरे में किया बंद, पूछताछ में जुटी पुलिस

Mon, 16 Jan 2023 12:41 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 16 Jan 2023 12:41 PM IST
सार

यूपी के महोबा जिले में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Misdeed with Girl in mahoba up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महोबा जिले में पनवाड़ी थाना महोबकंठ के एक गांव में रविवार रात दीवार फांदकर अंदर घुसा युवक कमरे के अंदर छिपकर बैठ गया। देर रात कमरे में सो रही युवती से दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर परिजन जाग गए और आरोपी को कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के परिजन पीड़ित परिवार को राजीनामे का दबाव बनाकर धमका रहे हैं।

विज्ञापन


एक गांव निवासी 20 वर्षीय युवती कमरे में सो रही थी जबकि दूसरे कमरे में माता-पिता लेटे थे। रात करीब 12:30 बजे आरोपी दीवार फांदकर अंदर घुस गया और कमरे में छिपकर बैठ गया। युवती का आरोप है कि सोते समय युवक ने अश्लील हरकतें की। उसके जागने पर मुंह दबा लिया और दुष्कर्म किया। शोर-शराबा सुनकर परिजन जाग गए। तब भाग रहे आरोपी को परिजनों ने पकड़ लिया और कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। सूचना मिलने पर रात में ही यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि रात में जब वह बाथरूम गई थी। तभी आरोपी कमरे में छिपकर बैठ गया। जब वह सो गई तो आरोपी ने जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि वर्ष 2021 में भी आरोपी ने बेटी के साथ छेड़खानी की थी। जिसका मुकदमा दर्ज है। आरोपी के परिजन राजीनामे का दबाव बना रहे हैं और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उधर, थाना महोबकंठ उपेंद्र नाथ राय का कहना है कि आरोपी हिरासत में है। जिससे पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed