फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   misdeed with Girl in Kannauj up

Kannauj: धर्म छिपाकर की दोस्ती, फिर होटल में किया दुष्कर्म, धर्मांतरण कर निकाह न करने पर हत्या करने की दी धमकी

Mon, 03 Oct 2022 12:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 03 Oct 2022 12:54 PM IST
विज्ञापन
misdeed with Girl in Kannauj up
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

कन्नौज जिले में धर्म और नाम बदल कर युवक ने बीएससी की छात्रा से दोस्ती कर ली। इसके बाद रेलवे में नौकरी लगवाने का लालच देकर शहर के होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान छात्रा का अश्लील वीडियो भी बनाया। इसके बाद आरोपी और परिवार के लोगों ने धर्म परिवर्तन कर निकाह न करने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन


छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सदर कोतवाली के क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली बीएससी की छात्रा ने नाहर घाटी मियां गंज निवासी आरिफ उर्फ तनवीर मिर्जा, उसके चचेरे भाई नूरआलम, भाई शहनाज, भाभी बेबी के खिलाफ रविवार को रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन


बताया कि आरिफ उर्फ तनवीर ने अमित बनकर उससे छह माह पहले दोस्ती कर ली। इसके बाद वह फोन पर बात करने लगा। तीन माह पहले रेलवे में नौकरी लगवाने का लालच देकर उसे गोल कुंआ तिर्वा-कन्नौज रोड पर ओवर ब्रिज के पास एक होटल में बुला लिया। वहां एक कमरे में बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोपी और उसके परिवार के लोगों ने घर आकर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाया है। कोतवाली प्रभारी आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदू कार्यकर्ता कर चुके आरिफ की पिटाई 
आरोपी आरिफ नाम बदलकर छात्राओं को फंसाकर दुष्कर्म का शिकार बनाता था। दो माह पहले एक  छात्रा से छेड़खानी करते समय हिंदू कार्यकर्ताओं ने विनोद दीक्षित अस्पताल के पास आरिफ को पकड़ कर पिटाई की थी। पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराने के बाद उसे छोड़ दिया था। हिंदू छात्राओं को फंसाने के लिए वह बाइक में भगवा झंडा भी लगाकर पीछा करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed