{"_id":"5d08f04a8ebc3e751c27144a","slug":"misdeed-with-girl-in-hamirpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दरिदों ने किशोरी को बंधक बना किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरिदों ने किशोरी को बंधक बना किया सामूहिक दुष्कर्म, तीन माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
Tue, 18 Jun 2019 07:38 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 18 Jun 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर में अपनी बहन के यहां गई 16 वर्षीय किशोरी को युवक बहलाकर ले गया। मंदिर में शादी रचाने के बाद एक मकान में बंधक बना तीन लोगों ने दुष्कर्म किया। थाने में सुनवाई न होने पर किशोरी के पिता ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश पर तीन माह बाद तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
चिकासी थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि 4 फरवरी को उसकी पुत्री को उसकी चचेरी बहन कोतवाली क्षेत्र स्थित अपने गांव ले गई थी। आरोप है कि 6 मार्च को महोबा के बरात पहाड़ी गांव निवासी रामआसरे उसे बहलाकर ले गया। एक मंदिर में ले जाकर शादी का नाटक करते हुए कुछ कागजातों में उसके दस्तखत करा लिए।

दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की दे रहे थी धमकी
आरोप है कि युवक, उसके बहनोई व एक अन्य ने उसे दूसरे गांव में बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। दो दिन बाद आरोपियों के चंगुल से छूटी किशोरी ने परिजनों को फोन कर जानकारी दी। बताया कि वह अपनी पुत्री को लेकर कोतवाली पहुंचा, लेकिन उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिसके बाद उसने न्याय के लिए अदालत में गुहार लगाई। अदालत के आदेश पर तीन माह बाद दो नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है।
वहीं एक अन्य घटना में हमीरपुर निवासी कक्षा 12 की छात्रा ने अपने किराएदार पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया था। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा के दुष्कर्म का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देने की बात कही थी। इसी दबाव में लेकर दो युवक 15 माह तक उसका शारीरिक शोषण करते रहे। छात्रा की मां द्वारा देख लेने पर पूरी घटना का भंडाफोड़ हुआ। 4 दिन पहले दो युवकों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ था। कोतवाल मनोज शुक्ला ने बताया आरोपी युवक कृष्णचंद राठौर व अभिषेक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।