{"_id":"5cf6a60cbdec22075a3bed5a","slug":"misdeed-with-girl-in-etawah-police-not-written-fir","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा के जसवंतनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा के जसवंतनगर में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दर्ज नहीं किया मुकदमा
Tue, 04 Jun 2019 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 04 Jun 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
इटावा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव मेें किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई। ग्रामीणों ने दुष्कर्म के आरोपियों को दबोच कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पिता ने तहरीर दी, इसके बावजूद पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। थानाक्षेत्र के एक गांव में धार्मिक कार्यक्रम चल रहा है।
गांव कि एक किशोरी सोमवार को इसमें शामिल होने गई थी। शाम करीब चार बजे वह कार्यक्रम से लौट रही थी। गांव के चार लोगों ने रास्ते में उसे पकड़ लिया और एक घर में खींच ले गए। घर के अंदर चारों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। शोर सुनकर गांव के लोग दौड़े। घर का दरवाजा अंदर से बंद था।
इस पर कुछ दीवार फांदकर घर में घुस गए और किशोरी को बचाया। ग्रामीणों ने चारों आरोपियों को दबोच कर धुनाई भी की। इसके बाद यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस आरोपियों को थाने ले आई। पीड़ित के पिता ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। थानाध्यक्ष शिवशंकर पटेल ने बताया कि दुष्कर्म की सूचना पर यूपी 100 पुलिस चार लोगों को गांव से लाई थी। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।