फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with girl after feeding drug

मां-बाप से झगड़ कर प्रेमी के पास गई किशाेरी रास्ते में नशीली दवा खिलाकर दो लोगों ने किया दुष्कर्म

Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
misdeed with girl after feeding drug
किशाेरी से दुष्कर्म - फोटो : pexels.com
महोबा में गैरजनपद की किशोरी को नशीली दवा खिलाकर दो लोगों ने दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी किशोरी को बस स्टैंड में छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में दी है। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
विज्ञापन


जनपद बांदा के एक मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय किशोरी बुधवार को किसी कार्य से छतरपुर गई थी। शाम करीब पांच बजे छतरपुर से आने के बाद किशोरी महोबा बस स्टैंड में खड़े होकर बस का इंतजार करने लगी। तभी बाइक सवार एक युवक उसे बहला फुसलाकर शहर के मोहल्ला फतेहपुर बजरिया ले गया।
विज्ञापन


 

मकान मालिक ने भी बेहोशी में किया गंदा काम

किशोरी का आरोप है कि उसे एक मकान में ले जाने के बाद जूस पिलाया जिसमें नशीली दवा होने से वह अचेत हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। इसके बाद मकान मालिक ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और होश में आने पर सुबह करीब चार बजे उसे बस स्टैंड छोड़ आया।

पुलिस से शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने शहर कोतवाली में घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल पहुंच जांच की और लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र कुमार का कहना है कि किशोरी मां-बाप से लड़कर भागकर अपने प्रेमी के यहां छतरपुर गई थी। वहां से लौटने के बाद महोबा आई। किशोरी ने महोबा में अपने साथ दुष्कर्म की तहरीर दी। पीड़िता के माता-पिता को बुलाया गया है। यदि वह मुकदमा लिखाना चाहेंगे तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। जांच में घटना संदिग्ध लग रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed