फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   misdeed with cousin sister in unnao up

Unnao: चचेरी बहन से किशोर ने किया दुष्कर्म, परिजनों को बताने पर दी धमकी, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Thu, 24 Nov 2022 05:58 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 24 Nov 2022 05:58 PM IST
सार

यूपी के उन्नाव जिले में बालिका से दरिंदगी का मामला सामने आया है। किशोर ने नौ वर्षीय चचेरी बहन से साथ दुष्कर्म किया। सीओ के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
misdeed with cousin sister in unnao up
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उन्नाव जिले में किशोर ने घर में मौजूद नौ वर्षीय चचेरी बहन से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। परिजनों के आने के बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी दी। मां, बेटी को लेकर थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बुधवार को बेटी घर पर अकेली थी।

विज्ञापन


परिवार के अन्य लोग रिश्तेदारी में गए थे। रात में देवर का 12 वर्षीय बेटा कमरे में घुस आया और बेटी के साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मां के अनुसार वह घर पहुंची तो बेटी ने आपबीती बताई। सीओ के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। सीओ विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि किशोर के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed