फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   misdeed Victim girl committed suicide in banda

यूपी: दुष्कर्म की शिकार किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, जेल से रिहा होने के बाद दोषी फिर कर रहा था तंग

Wed, 13 Jan 2021 08:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Jan 2021 08:17 PM IST
विज्ञापन
misdeed Victim girl committed suicide in banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
बांदा जिले में 17 वर्षीय किशोरी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  परिजनों का आरोप है कि करीब 10 वर्ष पूर्व उसके साथ दुष्कर्म हुआ था। दोषी जेल से छूटने के बाद फिर उसे परेशान कर रहा था। रिश्ता भी नहीं तय होने दे रहा था।
विज्ञापन


इसी से तंग आकर आत्महत्या की है। उधर, पुलिस मां की डांट से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करना बता रही है। पैलानी थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की रात अपने घर की अटारी में रस्सी बांधकर किशोरी फांसी पर झूल गई। घरवालों की नजर नहीं पड़ी।
विज्ञापन


देर तक उसकी आहट न मिलने पर उसकी तलाश की गई। शव अटारी में फांसी के फंदे पर टंगा मिला। पुलिस सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। किशोरी के पिता ने बताया कि करीब एक दशक पूर्व गांव के ही एक युवक ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें युवक को सजा हुई और सात साल जेल में रहा। कुछ दिनों पहले जेल से रिहा हुआ है। पिता ने आरोप लगाया कि वही युवक अब फिर उसकी बेटी को लगातार परेशान कर रहा था। जहां भी बेटी के रिश्ते की बात होती थी वह पुरानी घटना का हवाला देकर रिश्ता तय नहीं होने देता था।


इसी से तंग आकर किशोरी ने आत्महत्या कर ली। उधर, खप्टिहा पुलिस चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि मां की डांट से क्षुब्ध होकर फांसी लगाई है। चौकी प्रभारी ने यह भी कहा कि पिता दिव्यांग है। मजदूरी नहीं कर पाता। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मृतक किशोरी भी मजदूरी करती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed