फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Misdeed and murder in Fatehpur, blood stained brick found in the hall, report on three including two brothers

सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड: भूतल पर बिछा था कंबल, हॉल में मिली खून सनीं ईंट, दो देवरों समेत तीन पर रिपोर्ट

Sun, 21 Jan 2024 05:49 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 21 Jan 2024 05:49 AM IST
सार

Fatehpur News: चचेरे देवरों ने भाभी की हत्या कर शव बांदा-टांडा हाईवे पर बस्तापुर गांव स्थित निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। महिला से सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। एसपी समेत फील्ड यूनिट समेत कई टीम ने घटनास्थल की जांच की। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन
Misdeed and murder in Fatehpur, blood stained brick found in the hall, report on three including two brothers
fatehpur murder case - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में  निर्माणाधीन मकान में मिले साक्ष्यों से लगता है क युवती की क्रूरतापूर्वक हत्या की गई है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि हत्यारे युवती का बाल पकड़कर सीढि़यों से घसीटते ले गए हैं। सेफ्टी टैंक के बाहर बालों के टुकड़े और टूटी चूड़ियां मिली हैं।

विज्ञापन

घटनास्थल निर्माणाधीन मकान के भूतल पर कंबल बिछा मिला है। वहीं उसकी महरून रंग की साड़ी पड़ी थी। पहली मंजिल पर खून से सनी दो ईंटे, समोसे का आधा टुकड़ा और छह समोसे पॉलिथीन के साथ दूसरे कपड़े मिले हैं। भूतल की सीढि़यों पर खून लगा था।
विज्ञापन

टूटी चूड़ियों के टुकड़े और बाल टैंक के बाहर मिले।  माना जा रहा कि भूतल पर हत्यारोपियों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया होगा। विरोध करने पर दुष्कर्म के बाद पहली मंजिल पर ले गए। वहां विवाद बढ़ता चलता गया। किसी ने समोसा आधा खाने के बाद विवाद के चलते फेंक दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाल पकड़कर सीढि़यों से घसीटते हुए टैंक तक लाए
उसके बाद युवती को ईंट से कूच डाला। जान बचाकर युवती के भागने पर उसे पकड़ा और युवती को मार डाला। उसके बाल पकड़कर सीढि़यों से घसीटते हुए टैंक तक लाए। टैंक में फेंकने के बाद कातिलों ने हाथ में लगे बालों का गुच्छा फेंका। इसके बाद फरार हो गए।

बच्चों ने शुक्रवार को देखा था शव, मोबाइल गायब
बस्तापुर गांव के बच्चे खेलने शुक्रवार को मकान के पास पहुंचे। टैंक में युवती का शव देखकर परिजनों को खबर दी। धीरे-धीरे रात में पूरे गांव में खबर फैल गई। गांव के लोग सुबह शव देखने पहुंचे। इससे माना जा रहा है कि हत्या गुरुवार रात की गई होगी। परिजनों ने बताया कि युवती के पास मोबाइल भी था। वह गायब है।

निर्माणाधीन मकान में करीब छह माह से काम बंद था
फील्ड यूनिट की जांच के दौरान खून की सनी दो ईंट, सिगरेट का फिल्टर, बाल, टूटी चूड़ियां, कंबल को सुरक्षित किया है। खून के नमूने भी लिए हैं। मृतका के दाहिने हाथ व गले में काली रंग की ताबीज, दोनों पैर में तोड़िया,पैरों की उंगलियों में एक-एक बिछिया थी। शरीर पर सिर्फ फटा ब्लाउज पहने थी। निर्माणाधीन मकान में करीब छह माह से काम बंद था।

तीन दिन युवती को लेकर घूमते रहे हत्यारोपी
रिश्ते में हत्यारोपी चचेरे देवर युवती को मेला घुमाने के बहाने से ले गए थे। इसके बाद तीन दिन तक घुमाते रहे। हत्यारोपियों के पकड़े जाने पर युवती को कहां-कहां ले गए, इसका पता लग सकेगा।

सिपाही ने पिता को टरकाया
लापता युवती की शिकायत करने पिता 18 जनवरी को गाजीपुर थाने पहुंचा था। वहां एक सिपाही मिला। पिता ने बताया कि सिपाही बोला कि एक दो दिन और तलाश करो। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराने आना। मामले की जांच को इंटेलीजेंस टीम, सर्विलांस टीम लगाई गई है।

भाभी को अगवा कर हत्या के बाद शव सेफ्टी टैंक में फेंका
बता दें कि चचेरे देवरों ने भाभी की हत्या कर शव बांदा-टांडा हाईवे पर बस्तापुर गांव स्थित निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक में फेंक दिया। महिला से सामूहिक दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। एसपी समेत फील्ड यूनिट समेत कई टीम ने घटनास्थल की जांच की। आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।

युवती ज्यादातर मायके में रहती थी
गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती (23) की शादी 28 अप्रैल 2022 को राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। पति दुबई में नौकरी करता है। युवती ज्यादातर मायके में रहती थी। 15 जनवरी को वह खेत से शाह कस्बा मेला देखने गई थी। इसके बाद से लापता हो गई थी। शनिवार सुबह युवती का शव निर्माणाधीन मकान के सेफ्टी टैंक से बरामद हुआ।

बेटी खेत पर काम कर रही थी, तीनों ने खेत पर शराब पी थी
सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम हाउस में कपड़ों, गले, हाथ की ताबीज, जेवरों से पहचान की। शिनाख्त के बाद पिता ने बताया कि बेटी के चचेरे देवर ननकू लोधी, पुत्तन लोधी समेत तीन लोग दो बाइक से 15 जनवरी को खेत आए थे। बेटी खेत पर काम कर रही थी। तीनों ने खेत पर शराब पी थी।

18 जनवरी को बेटी के लापता होने की शिकायत की
इसके बाद बेटी को शाह कस्बा मेला घुमाने के बहाने से ले गए। बेटी के घर न लौटने पर तलाश चालू की। ससुरालियों से भी जानकारी ली, लेकिन पता नहीं चला। 18 जनवरी को गाजीपुर थाने पहुंचे और बेटी के लापता होने की शिकायत की। बेटी की तीनों ने हत्या की है। आरोप लगाया कि बेटी के साथ दुष्कर्म भी किया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed