{"_id":"6a66660649095e48920d20f5","slug":"miscreants-robbed-a-driver-of-his-e-auto-and-belongings-under-the-pretext-of-a-booking-kanpur-news-c-220-1-akb1007-146414-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बुकिंग के बहाने बदमाशों ने चालक से ई-ऑटो व सामान लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बुकिंग के बहाने बदमाशों ने चालक से ई-ऑटो व सामान लूटा
Mon, 27 Jul 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
मूसानगर। थाना क्षेत्र के एक सनाया सालवान गांव के पास शनिवार देर रात को सवारी बने तीन बदमाशों ने चालक के साथ मारपीट कर ई-ऑटो व सामान लूट लिया। पुलिस ने घटना को लेकर छानबीन शुरू की है।
कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के निवादा तुड़कापुरवा निवासी विशाल ने रविवार सुबह डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। बताया कि वह वर्तमान में रनियां में रहकर ई-ऑटो चलाता है। शनिवार रात करीब आठ बजे वह विजय नगर, कानपुर में सवारियाें का इंतजार करने के दौरान वहां आए तीन लोगों ने भोगनीपुर थाना क्षेत्र के देवीपुर जाने के लिए तीन हजार रुपये में ऑटो बुक किया। वह उनको देवीपुर लेकर निकला था, रनियां पहुंचने पर तीनों युवकों ने एक ढाबे पर ऑटो रुकवाकर शराब पी व खाना खाया।
आरोप लगाया कि एक घंटे बाद ढाबा से निकलते ही तीनों युवकों ने ऑटो जबरन रायपुर से गिरसी-तुकीमऊ मार्ग की ओर मुड़वा दिया। रात करीब 11 बजे सनाया सालवान गांव स्थित बाबू ताला के पास तीनों युवकों ने उसके साथ मारपीट कर ऑटो, मोबाइल व नकदी छीन कर भाग गए। रविवार सुबह होश में आने पर उसने राहगीर से मोबाइल मांग कर पुलिस को तहरीर दी। मूसानगर थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पीड़ित ने स्वीकार किया कि उसने युवकों के साथ शराब पी थी। घटना के वह रात में ही एक किलोमीटर दूर अनंतरामपुरवा स्थित पेट्रोप पंप पर सो गया था। घटना के खुलासे के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।