फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   miscreants killed public service center operator In Hardoi

यूपी: बेखौफ बदमाशों ने की जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या, सिर पर किए धारदार हत्यारों से वार

Thu, 12 Nov 2020 09:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 12 Nov 2020 09:16 AM IST
विज्ञापन
miscreants killed public service center operator In Hardoi
पंकज का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बेखौफ बदमाशों ने जनसेवा केंद्र संचालक की हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवमनपुर निवासी पंकज (24) पुत्र भगवान शरण मल्लावां कस्बे में संडीला मार्ग पर जनसेवा केंद्र चलाता था। बुधवार शाम जनसेवा केंद्र बंद करने के बाद घर जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। 
विज्ञापन


देर रात उसका शव संडीला-मल्लावां मार्ग से कोशिया मार्ग पर एक बाग के पास पड़ा मिला। पास ही उसकी बाइक भी पड़ी थी। सिर पर धारदार हथियारों से वार किए जाने के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर में कई जगह चोटों के भी निशान मिले हैं। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक देर रात मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। मृतक के छोटे भाई अभिषेक की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed