फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Minister Suresh Khanna said Work is also necessary between Corona

मंत्री सुरेश खन्ना बोले- कोरोना के बीच काम भी आवश्यक, मास्क और दो गज दूरी जरुरी

Wed, 01 Jul 2020 05:54 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 01 Jul 2020 05:54 PM IST
विज्ञापन
Minister Suresh Khanna said Work is also necessary between Corona
हरदोई पहुंचे वित्त और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार के संसदीय कार्य, वित्त और चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा है कि कोरोना संकट के बीच ही हर किसी को कार्य करना है। कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क लगाना जरुरी है। उत्तरप्रदेश में अन्य प्रदेशों की अपेक्षा कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या और मृत्यु दर काफी कम है।
विज्ञापन


बुधवार से शुरू हुए विशेष संचारी रोग अभियान के दौरान जागरुकता रैलियों, गोष्ठियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों के बारे में जागरुक किया जाए और बचाव के तरीके बताए जाएं।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल में 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष संचारी रोग अभियान के तहत घर-घर दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि संचारी रोगों को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग को नगर निकाय, पंचायत, शिक्षा, बाल विकास, कृषि, पशु चिकित्सा और नहर विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर कार्य करना होगा। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को जागरुकता अभियान में लगाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संचारी रोगों के बचाव के बारे में यह बताया जाना भी जरुरी है कि हर किसी को अपने घर और आसपास सफाई की विशेष व्यवस्था रखनी है। मच्छरजनित बीमारियों के लक्षण भी लोगों को जरुर बताए जाएं। स्वास्थ्य विभाग की आशा संचारी रोग और दस्तक अभियान के तहत होने वाली गतिविधियों के स्टीकर सार्वजनिक स्थलों पर लगाएं।

बुखार के रोगियों का चिन्हींकरण कर उपचार कराए जाने के निर्देश भी वित्त मंत्री ने दिए। उन्होंने कहा कि कोरोना के नियंत्रण को लेकर प्रदेश में बहुत अच्छा कार्य हुआ है। अन्य प्रदेशों की अपेक्षा कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या और मृत्यु दर उत्तरप्रदेश में काफी कम है। इसमें कोरोना योद्धाओं का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए दो गज की दूरी और मास्क लगाना जरुरी है।

कार्यक्रम को भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा और डीएम पुलकित खरे ने भी संबोधित किया। इस दौरान सदर विधायक नितिन अग्रवाल, शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी, सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप ङ्क्षसह, मल्लावां-बिलग्राम विधायक आशीष सिंह आशू, सांडी विधायक प्रभाष कुमार, एसपी अमित कुमार, सीडीओ निधि गुप्ता वत्स, ज्वाइंट मजिस्टे्रट लक्ष्मी एन, एडीएम संजय सिंह, नगर मजिस्टे्रट जंग बहादुर सिंह भी मौजूद रहे।

महिला चिकित्सालय की सफाई व्यवस्था में हो सुधार
वित्त एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। महिला वार्ड, शौचालय, आइसोलेशन वार्ड आदि का जायजा लिया। महिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था में और सुधार की जरुरत है। सफाई व्यवस्था की निगरानी भी कराई जाए। निरीक्षण के बाद उन्होंने परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टाल्स का जायजा लिया। औषधि वाटिका में आंवला का पौधा भी मंत्री सुरेश खन्ना ने रोपा। यहां से उन्होंने एंबुलेंस और सैनिटाइजर वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कोषागार और निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का भी किया निरीक्षण
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने जिला कोषागार में निरीक्षण किया। उन्होंने स्टांप पेपर समेत अन्य अभिलेखों का अवलोकन करने के साथ ही बिलिंग रूम, बिल पासिंग रूम आदि का जायजा लिया। वरिष्ठ कोषाधिकारी कंचन भारती को निर्देश दिए कि स्टांप पेपर और अन्य अभिलेखों के रखरखाव में सुधार किया जाए। गौराडांडा में निर्माणाधीन मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कार्यदायी संस्था के अभियंताओं को निर्देश दिए कि निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कर लिया जाए। सीएमओ डॉ. एसके रावत को निर्देश दिए कि मेडिकल कालेज की चहारदीवारी के किनारे वृहद पौधरोपण कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed