फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Minister SP Baghel gave statement against Akhilesh Yadav

मंत्री एसपी बघेल बोले: अखिलेश पहले बताएं उनका धर्म क्या है? ये नसीहत भी दी

Fri, 20 May 2022 12:16 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 20 May 2022 12:16 AM IST
सार

केंद्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कई बयान दिए। साथ ही ज्ञानवापी मामले पर कहा कि न्यायालय के आदेश को सभी को मानना होगा। 

विज्ञापन
Minister SP Baghel gave statement against Akhilesh Yadav
केंद्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिलेश यादव पहले यह बताएं कि उनका धर्म क्या है? मानसिक रूप से वह अभी भी अपने आप को मुख्यमंत्री समझते हैं। 2022 के झटके के बाद से वह डिप्रेशन में हैं। उनसे ऐसे ही बयानों की अपेक्षा है। यह बात गुरुवार को सांसद डॉ. रामशंकर कठेरिया के ग्राम नगरिया सरावा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन शामिल होने पहुंचे केंद्रीय कानून राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने अखिलेश यादव के बयान पेड़ के नीचे झंडा, पत्थर लगाने वाले बयान पर कही।

विज्ञापन


आगे बसपा प्रमुख मायावती के षड्यंत्र वाले बयान पर उन्होंने कहा कि कोई षड्यंत्र नहीं है। बोले, योगी आदित्यनाथ समदर्शी हैं और कानून में विश्वास करते हैं। पूरा प्रदेश धार्मिक दृष्टि की तरफ बढ़ रहा है। धर्म एक दीर्घकालीन राजनीति है। अखिलेश यादव को यह बात समझनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निसंदेह मुलायम सिंह यादव धरती पुत्र हैं और अखिलेश यादव ट्विटर पुत्र हैं। ज्ञानवापी मामले पर कहा कि न्यायालय के आदेश को सभी को मानना होगा। सत्य परेशान हो सकता है लेकिन पराजित नहीं। कहा कि काशी नगरी भगवान शिव की बसाई हुई नगरी है। किरायेदार और मकान मालिक का विवाद है अंतत: जीत मकान मालिक की ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed