फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Minister of State Sadhvi Niranjan Jyoti gave a big statement about the scriptures in Hamirpur

Hamirpur: राज्यमंत्री साध्वी बोलीं- जो ग्रंथ नहीं पढ़ते उन्हें ग्रंथों के बारे में बोलने का हक नहीं

Thu, 01 Jun 2023 12:03 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Jun 2023 12:03 AM IST
सार

यूपी के हमीरपुर जिले पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जो ग्रंथ नहीं पढ़ते हैं उन्हें हमारे ग्रंथों के बारे में बोलने का हक नहीं है।

विज्ञापन
Minister of State Sadhvi Niranjan Jyoti gave a big statement about the scriptures in Hamirpur
केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर जिले के गहरौली में गांव कंधौली में चल रही श्री नौ कुण्डली महायज्ञ में पहुंची केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि जो ग्रंथ नहीं पढ़ते हैं उन्हें हमारे ग्रंथों के बारे में बोलने का हक नहीं है। मुस्करा विकास खंड क्षेत्र के गांव कंधौली में चल रही भव्य नौ कुण्डलीय महायज्ञ में पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि जिम्मेदारी का निर्वहन हमेशा सच्चे मन से होना चाहिए।

विज्ञापन


समाज की सेवा किस तरह से की जाती है। यह संतों से सीखना चाहिए। जो सब कुछ समाज के लिए ही करते हैं। शरीर में प्राण हैं तो प्राणी हो। जिसमें मन और इंद्रियां आ जाती हैं वह पशु हो जाता है। जिसमें तन, मन, प्राण, इंद्रियां और बुद्धि इनका अभिमान खत्म हो जाता है। वह परमात्मा हो जाता है। वही दूर दराज से आये साधु संतों ने भी अपने अपने संबोधन किये। इस मौके सांसद पुष्पेन्द्र चंदेल, संतराम राजपूत, चेेयरमैन कुलदीप निषाद, ब्लॉक प्रमुख वीरनारायण राजपूत, करन सिंह राजपूत, अभिषेक तिवारी, हरिमिलन राजपूत, सुनील आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed