फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Minister of State for Agriculture said that action will be taken against the guilty police

औरैया दोहरा हत्याकांड: मंजुल के घर पहुंचे कृषि राज्यमंत्री, बोले- दोषी पुलिस वालों पर कार्रवाई होगी

Sat, 21 Mar 2020 02:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 21 Mar 2020 02:15 PM IST
Minister of State for Agriculture said that action will be taken against the guilty police
औरैया डबल मर्डर - फोटो : अमर उजाला
औरैया जिले के नारायनपुर मोहल्ले में हनुमान मंदिर पर रविवार को अधिवक्ता मंजुल चौबे व उनकी चचेरी बहन सुधा की हत्या के मामले में शुक्रवार को कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह ने मंजुल चौबे के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराए जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने पुलिस की मौजूदगी में हुई घटना की निंदा करते हुए कहा कि दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी।


इस दौरान अधिवक्ता मंजुल चौबे के पिता शिव कुमार चौबे ने कृषि राज्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि आरोपियों को इतनी सख्त सजा मिले, जिससे किसी और की बेटी विधवा न हो सके। इस पर कृषि राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है।


प्रदेश सरकार का पीड़ित को न्याय देना ही मुख्य उद्देश्य है। कृषि राज्य मंत्री ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में इस तरह का दोहरा हत्याकांड होना बहुत ही निंदनीय है। इसकी जांच की जा रही है। उधर, सुरक्षा को लेकर मृतक अधिवक्ता के घर के बाहर फोर्स तैनात है।
विज्ञापन

मंजुल की पत्नी को नौकरी व मासूम के भरण पोषण को आर्थिक सहायता मांगी
अधिवक्ता मंजुल चौबे केे परिजनों से मिलने घर पहुंचे कृषि राज्य मंत्री को मृतक अधिवक्ता के बड़े भाई संजय चौबे ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पीड़ित परिजनों ने बताया कि दिनदहाड़े हत्या की गई। बताया कि अधिवक्ता मंजुल चौबे की शादी दो साल पहले आरती से हुई थी।

उनके तीन माह की इकलौती बच्ची है। पत्नी आरती के पास अब भरण पोषण का कोई साधन न होने से अधिवक्ता की पत्नी को योग्यता अनुसार सरकारी नौकरी दी जाए। इसके अलावा पत्नी व वृद्ध माता-पिता की तत्काल आर्थिक सहायता किए जाने तथा मासूम बच्ची के भरण-पोषण व विवाह के लिए अलग से आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की।

इस दौरान ज्ञापन में हत्या के समय घटना स्थल पर मौजूद कोतवाली प्रभारी, चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिस कर्मचारियों पर हत्या का षडयंत्र का तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज कराए जाने के अलावा मामले की न्यायिक जांच कराए जाने, परिवार को सुरक्षा मुहैया कराए जाने, मंदिर व अन्य कीमती जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कराकर कराए गए निर्माण कार्य को गिराने जाने तथा अन्य जमीनों को खाली कराने की मांग की है।  

हत्यारोपियों पर रासुका व गैंगस्टर की कार्रवाई होगी
कृषि राज्य मंत्री लाखन सिंह ने अधिवक्ता के घर पर ढांढस बधाने के दौरान वहां मौजूद सीओ सिटी सुरेंद्र नाथ से इस मामले में हो रही कार्रवाई की जानकारी की। इस पर सीओ ने बताया कि हत्यारोपियों के खिलाफ रासुका व गैंगस्टर की कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य एकत्रित होने पर कार्रवाई की जाएगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed