फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Girish Chandra Yadav said Kannauj seat won by deceit in 2014 lok sabha election 2019

2014 में सपा ने छल से जीती थी कन्नौज सीट, पूरा जनपद जानता है ये बात- गिरीश चंद्र यादव

Sun, 31 Mar 2019 10:21 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 31 Mar 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Minister Girish Chandra Yadav said Kannauj seat won by deceit in 2014 lok sabha election 2019
राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव - फोटो : अमर उजाला
कन्नौज जिले के एमएल गेस्ट हाउस फील्ड में रविवार को भाजपा की चुनावी जनसभा को राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने संबोधित किया। कहा कि सपा ने 2014 की सीट छल से जीती थी। कहा कि पूरा जनपद जानता है कि प्रशासन के साथ मिलकर 2014 का चुनाव जीता गया। इस बार स्थितियां बदली हुई हैं। प्रचंड बहुमत से सुब्रत लोकसभा पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


 राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मोदी सरकार के खिलाफ सारे दल एक हो रहे हैं। जनता सब देख रही है यह महामिलावट एक क्यों हो रही है। कहा कि सरकार ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के लिए भी काम किया है। सरकार काम के दम पर सत्ता में लौटेगी।
विज्ञापन

 

पिछली बार सपा सरकार ने प्रशासन की मदद से हराया था- सुब्रत पाठक

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना सहित कई योजनाओं का जिक्र करते हुए मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मनोबल ऊंचा और हौसले बुलंद हैं।

 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में बहुमत से फिर से सरकार बनाएगी। भारतीय जनता पार्टी नेता और कार्यकर्ता अभी से तैयारियों में जुट जाएं।

भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक ने कहा कि उन्हें पिछली बार सपा सरकार ने प्रशासन की मदद से हराया था। इस बार स्थितियां बदली हुई हैं और सपा का कोई छल नहीं चलेगा। भाजपा रिकॉर्ड वोटों से जीतेगी। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed