फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mining mafia, land mafia out of police list

कानपुर पुलिस की सूची से बाहर खनन माफिया, भूमाफिया, खाकी एक बार फिर सवालों के घेरे में

Wed, 03 Mar 2021 01:24 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Mar 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia, land mafia out of police list
यूपी पुलिस
असलहा सत्यापन में हुई किरकिरी के बाद कानपुर पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में है। पुलिस ने जो खनन माफिया, शराब माफिया, ड्रग्स माफिया, आपराधिक माफिया और भूमाफिया की सूची जारी की है, उसमें कई के नाम ही नहीं हैं। वहीं कुछ ऐसे लोगों के नाम जोड़ दिए हैं, जिनका आपराधिक इतिहास न के बराबर है।
विज्ञापन


आरोप है कि पुलिस ने बिना सत्यापन और जांच के पुरानी सूची दोबारा जारी कर दी है। इसमें पेशबंदी और मृतकों के नाम भी शामिल हैं। डीआईजी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने सोमवार को 128 माफियाओं की सूची जारी की थी। तीन खनन माफिया, 33 शराब माफिया, 19 ड्रग्स माफिया और 74 खनन माफिया हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने 19 खनन माफिया ही चिह्नित किए हैं। बाकी जो लिस्ट में शामिल हैं, आरोप है कि वे ज्यादातर पेशबंदी और कम आपराधिक इतिहास वाले हैं। वहीं दो माफिया बसपा नेता हिस्ट्रशीटर पिंटू सेंगर व देवी सहाय पाठक की मौत हो चुकी है। कल्याणपुर पुलिस ने भूमाफिया की श्रेणी में जिस गजेंद्र सिंह व उसके पिता दलवीर सिंह का नाम शामिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके ऊपर महज दो आपराधिक मामले दर्ज थे। एक मामले में कलीन चीट मिल गई है, दूसरा न्यायालय में विचाराधीन है। वहीं करोड़ों की सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले सरोज, राकेश, सुभाष, आपराधिक इतिहास वाले गुफरान का नाम सूची से बाहर है।

इधर चकेरी में पप्पू स्मार्ट के भाई आमिर बिच्छू, मोहम्मद जैल, फराज और सऊद के भाई महफूज का नाम भी सूची से बाहर है। सूची में 75 वर्षीय देव प्रसाद पाठक, अंबिका प्रसाद शुक्ला को शामिल किया गया है। इनके खिलाफ पिछले कई सालों से आपराधिक मामले दर्ज ही नहीं हुए। सूची से हिस्ट्रीशीटर रामदास और सुखदेव का नाम भी गायब है।

माफिया की सूची में पूर्व मंत्री का नाती भी
माफियाओं की लिस्ट में पूर्व मंत्री के नाती विनय सिंह को गैंग लीडर के रूप में शामिल किया है। वहीं दस्यु सुंदरी सीमा परिहार के भतीजे को माफिया की सूची में रखा है। ड्रग्स माफियाओं में सुशील शर्मा उर्फ बच्चा, राजकुमार शर्मा उर्फ लिंडा, बृजेंद्र सोनकर व उसके रिश्तेदार है। भूमाफिया में आसिम उर्फ पप्पू स्मार्ट, पिंटू सेंगर हत्याकांड में शामिल सउद अख्तर को सूचीबद्ध किया है।

पुलिस की सूची में ये लोग शामिल
खनन माफिया: बिठूर के रमेल निवासी रज्जन सिंह, महाराजपुर के राजन सिंह, चौबेपुर के रिक्खीपुर गांव निवासी पवन शामिल हैं।

शराब माफिया: विनय सिंह, सचेंडी से लीडर विनय सिंह, साहिल, इमरान, श्यामबालक, नीरज सिंह, रामू शर्मा, श्याम गुप्ता, वीपी उर्फ विवेक प्रताप, राजकुमार उर्फ राजू गौर, सत्येंद्र, संदीप यादव, मौनू कश्यप, मंजूर अहमद, दीपक चतुर्वेदी, रोहित सिंह, राहुल पाल, साहिल अरोड़ा, कुलदीप, रामवीर सिंह, भरत गुप्ता, छोटे परिहार, शैलेंद्र सिंह, किदवई नगर से अश्विनी अवस्थी, अनलि प्रसाद, जितेंद्र ठाकुर, अभिनव सिंह, अजीत सिंह, चौबेपुर से संदीप सिंह, राजाराम यादव, योगेंद्र कुमार, महाराजपुर से प्रेमनारायण दीक्षित और अनिल शर्मा

ड्रग्स माफिया: अनवरगंज से बृजेंद्र सोनकर, बृजेश सोनकर, शीबू सोनकर, रितेश सोनकर, सूरज सोनकर, बबलू, संजय, जितेद्र मेहतर, सुरेश नौबस्ता से बबलू जायसवाल, काकादेव से सुशील कुमार शर्मा उर्फ बच्चा और उसका भाई राजकुमार

आपराधिक माफिया: बर्रा से नीलू सिंह, प्रीती, कुलदीप, ईशू उर्फ ज्ञानेंद्र, रामजी शुक्ला, सिम्मी सिंह, चीता उर्फ टाइगर उर्फ राजेश

पुलिस द्वारा चिह्नित भूमाफिया: चकेरी से आसिफ उर्फ पप्पू स्मार्ट, सउद अख्तर, दादू उर्फ देव प्रसाद, तारिक लारी, संदीप, अंबिका, सुधीर शुक्ला, सुरेश पाल, नरेंद्र उर्फ पिंटू सेंगर, देवी सहाय पाठक, बर्रा से पवन सक्सेना, सुमित अवस्थी, प्रशांत सक्सेना , कल्याणपुर से अशोक शुक्ला उर्फ लाली, सुरेंद्र उर्फ लाला ठाकुर, गजेंद्र सिंह नेगी, दलवीर सिंह नेेगी, गिरवर सिंह

केडीए द्वारा चिह्नित भूमाफिया: चकेरी से विजय लोधी, लाल बहादुर, देशराज, रामकिशोर, अवधेश, गोविंद, राजेंद्र, जगदीश, कमलेश, शिवनाथ, श्रीराम, शिवराम, राम, रामबालक, सुरेश, अमर सिंह, नरेंद्र यादव, सरदार कुलवंत सिंह, माणिक चंद्र, शिवशंकर तिवारी, नितू तिवारी, चुन्नू तिवारी, गजराज, जय नारायण मिश्रा, बर्रा के निजामुद्दीन नौबस्ता से मार्डन, गार्डन सहकारी आवास समिति के सचिव मोहम्मद नासिम, रामाकांत यादव, मानसिंह, पनकी के रवि कुमार उर्फ राजू, सरदार गुरदयाल सिंह, कल्याणपुर से छोटू भइया उर्फ राम सिंह, धर्मेंद्र, दुर्गा प्रसाद, हरी प्रसाद, सती प्रसाद, बाबू लाल, रघुराज, शिव सागर, देवराज, राजेश शंकर, देवेंद्र कुमार सिंह, फूलमती, गिरजा शंकर, बिधनू से  यादवेंद्र सहकारी आवास समिति के सचिव शिवकुमार सिंह, महाराजपुर से भगवानदीन, रामआसरे, छोटा उर्फ रजोल, रंगीलाल, मोतीलाल चौबेपुर से पुत्तन पांडेय, वीरेंद्र, सुरेंद्र नाथ जोगी, ककवन से राम खिलावन व बिल्हौर से शिव सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed