{"_id":"5ebad890633e09566e5fd4fc","slug":"migrant-laborers-stopped-on-the-jalaun-jhansi-border","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन: जालौन-झांसी बॉर्डर पर रोके गए प्रवासी मजदूरों ने चौकी का घेराव कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन: जालौन-झांसी बॉर्डर पर रोके गए प्रवासी मजदूरों ने चौकी का घेराव कर किया हंगामा
Tue, 12 May 2020 10:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 May 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे अधिकारी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र, गुजरात व राजस्थान सहित अन्य कई प्रदेशों से अपने घर जाने के लिए बाइक व अन्य वाहनों से आ रहे सैकड़ों प्रवासी कामगार मजदूरों को मंगलवार को एट पुलिस ने तेज धूप में पिरौना जालौन-झांसी बॉर्डर पर रोक लिया। तेज धूप में भूख और प्यास से व्याकुल मजदूर आक्रोशित हो गए और पिरोना चौकी को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया।
सैकड़ो की संख्या में प्रवासियों को आक्रोशित देख पुलिस ने आलाधिकारियों को सूचना दी जिस पर डीएम, एसपी, और सदर,व माधोगढ़ विधायक मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। फिर सभी के लिए खाने पीने की व्यवस्था कर उन्हें जाने दिया। जालौन-झासी सीमा पर मजदूरों की आमद जारी है। सुबह से दोपहर तक सैकड़ों की तादाद में प्रवासी मजदूर बॉर्डर पर इकट्ठा हो गए।
हालांकि पुलिस ने किसी को भी सीमा में नही घुसने दिया लेकिन किसी अनहोनी की आशंका से पुलिस भी बैकफुट पर नजर आई क्योंकि दो दिन पहले ही इसी बार्डर पर पुलिस को प्रवासियों का पथराव झेलना पड़ा था। हालांकि जिला प्रशासन के आदेश के बिना पुलिस किसी को भी जालौन सीमा में नहीं घुसने देना नहीं चाह रही थी।
विज्ञापन
तेज धूप व भूस प्यास से परेशान प्रवासी आक्रोशित हो गए और नारेबाजी करते हुए पिरौना चौकी पर इकट्ठा हो गए जिसे देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जिसकी जानकारी पुलिस ने डीएम को दी।

प्रवासी श्रमिकों ने किया चौकी का घेराव
- फोटो : amar ujala
जिस पर डीएम डॉ मन्नान अख्तर, एसपी डॉ सतीश कुमार, सदर विधायक गौरीशंकर एवं माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन के साथ पहुंचे ओर प्रवासी मजदूरों को शांत कराकर भोजन की व्यवस्था करने के बाद उन्हें अपने घरो के लिए रवाना किया। वहीं मजदूरों का आरोप है कि प्रशासन ने हमें तेज धूप में बीच हाईवे पर रोक तो लिया है लेकिन सुबह से दोपहर तक सीमा पर न तो पानी का इंतजाम हुआ था और न ही कोई खाने पीने की व्यवस्था।
कहीं फिर न हो जाए हाईवे पर बवाल
जालौन-झांसी सीमा पर पुलिस प्रशासन द्वारा रोके जाने पर भारी संख्या में मजदूर इकट्ठा हो रहे हैं। यह मजदूर कहीं पुलिस प्रशासन के लिए मुसीबत न बन जाए क्योंकि अभी दो दिन पहले ही सुबह आठ बजे से रोके गए प्रवासी मजदूरों ने दोपहर होते होते अपना आपा खो दिया था और हाईवे पर तैनात पुलिसकर्मियों के ऊपर पथराव कर दिया था जिसमें एक थानाध्यक्ष व तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए थे बाद में पुलिस प्रशासन ने शाम को सभी मजदूरों को जाने की अनुमति दे दी थी।