{"_id":"5f1821384dde65077723bd9c","slug":"migrant-labor-committed-suicide-in-hamirpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः पत्नी से झगड़कर प्रवासी मजदूर ने लगाई फांसी, एक हफ्ते पहले ही राजस्थान से लौटा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः पत्नी से झगड़कर प्रवासी मजदूर ने लगाई फांसी, एक हफ्ते पहले ही राजस्थान से लौटा था
Thu, 23 Jul 2020 09:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 23 Jul 2020 09:35 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव में पत्नी से झगड़कर प्रवासी मजदूर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी शिवप्रसाद (23) पुत्र राममिलन की शादी बीते साल बांदा जिले में हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद वह राजस्थान चला गया था। वहां कुल्फी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। राजस्थान में काम धंधा बंद होने पर वह एक हफ्ते पहले ही गांव आया था। उसकी पत्नी अपनी ननद के घर जनपद बांदा के उटिया गांव में रह रही थी। उसे चार दिन पहले ही विदा कराकर लौटा था। मंगलवार रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मारपीट हुई।
इस पर पत्नी से घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शिवप्रसाद को पकड़कर ले गई। इसके बाद छोड़ दिया। घर पहुंचने पर उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ललपुरा थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।