फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Middle-Aged Man Dies After Coming in Contact with High-Tension Wire

Farrukhabad: एचटी लाइन की चपेट में आने से गंगा स्नान करने जा रहे अधेड़ की मौत, दो युवक झुलसे

Sat, 22 Aug 2026 11:21 AM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,फर्रुखाबाद Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 22 Aug 2026 11:21 AM IST
सार

Farrukhabad News: शहर के गंगादरवाजा मोहल्ले में शनिवार भोर एचटी लाइन की चपेट में आने से गंगा स्नान करने जा रहे 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो युवक करंट लगने से झुलस गए। दोनों घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Middle-Aged Man Dies After Coming in Contact with High-Tension Wire
करंट लगने से मौत - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शहर के मोहल्ला गंगादवाजा में रात को बारिश आने के दौरान एचटी लाइन टूटकर झूल रही थी। शनिवार भोर में मोहल्ले के अवधेश (50) साइकिल से छाता लगाकर गंगा स्नान करते जा रहे थे। इसी दौरान झूल रहे तार में छाता छू गया।

विज्ञापन

इससे करंट लगने से अवधेश की मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले के शिवम और सुरजीत भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को परिजनों ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और टूटकर झूल रही एचटी लाइन को समय रहते ठीक न किए जाने पर सवाल उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed