फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Middle-aged dies in suspicious condition in Banda

Banda: संदिग्ध अवस्था में अधेड़ की मौत, कमरे में जमीन पर पड़ा मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 19 Oct 2022 04:40 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 19 Oct 2022 04:40 PM IST
सार

जसपुरा थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ का शव कमरे में पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि वो अवैध शराब बनाकर बेचता और पीता था, जिसके चलते उसकी पत्नी छोड़कर चली गई थी।

विज्ञापन
Middle-aged dies in suspicious condition in Banda
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले में जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव में अधेड़ का शव संदिग्ध अवस्था में कमरे में जमीन पर पड़ा मिला। उसका गुप्तांग खून से लथपथ मिला। मृतक अवैध शराब बनाकर बेचने के साथ पीता भी था। वह घर में अकेले रहता था। मृतक के परिजन कुछ भी नहीं बता रहे हैं।

विज्ञापन

पुलिस घटना की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव निवासी अच्छेलाल निषाद (55) वर्ष तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। तीनों भाइयों का बंटवारा हो गया था। उसका मकान बड़े भाई रामगोपाल के पड़ोस में बना है। वह शराब का लती था।
विज्ञापन

इसके चलते शादी के एक वर्ष बाद ही उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। उसके बच्चे नहीं हैं। तब से वह अकेले ही घर में रहता था। बड़े भाई ने बताया कि बुधवार को अच्छेलाल काफी देर तक घर से नहीं निकला। इस पर मेरा बेटा मुन्ना बुलाने गया, लेकिन कॉफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद छत के ऊपर से कमरे में पहुंचा, तो जमीन पर संदिग्ध अवस्था में सका शव पड़ा मिला।  मुन्ना के शोर मचाने पर परिजन व पड़ोसी पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मृतक का गुप्तांग खून से लथपथ मिला। चर्चा है कि मृतक अवैध शराब बनाकर बेचने के साथ ही खुद भी जमकर पीता था।

परिजन कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। थाना प्रभारी राजेश नारायण ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के गुप्तांग में किसी जहरीले कीड़े के काटने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed