फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mercy Memorial School students won medals in throw ball and archery.

Kanpur News: मर्सी मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने थ्रो बॉल और आर्चरी में जीते पदक

Sun, 05 Oct 2025 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Oct 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Mercy Memorial School students won medals in throw ball and archery.
कानपुर। गोरखपुर स्थित सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में हुई सीआईएससीई राष्ट्रीय बालिका थ्रो बॉल प्रतियोगिता में मर्सी मेमोरियल स्कूल वाई ब्लॉक किदवईनगर की छात्राओं ने यूपी टीम की ओर से खेलते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

अंडर-17 वर्ग में टीम का द्वितीय स्थान रहा। प्रतियोगिता के समापन पर गोरखपुर के मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव ने विजेता टीमों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। अंडर-14 टीम में स्कूल की छात्रा श्रद्धा सिंह, आव्या सिंह, काव्या गौतम, वर्तिका सिंह और नित्या यादव ने तथा अंडर-17 टीम में निधि सिंह और शाम्भवी राय ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं केरल में हुई सीआईएससीई राष्ट्रीय आर्चरी प्रतियोगिता में विद्यालय के कक्षा नौ के छात्र विदुराज ने अंडर-17 वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय की प्रबंधिका रजनी शुक्ला, प्रधानाचार्या मरीना सिरिल, क्रीड़ा प्रशिक्षक अन्नपूर्णा शुक्ला ने सभी विजेता को पुरस्कृत किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed