फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Merchant's bike looted as an ARTO employee

फर्रुखाबाद: एआरटीओ कर्मचारी बनकर व्यापारी की बाइक लूटी, नगदी व दो मोबाइल भी किए पार

Sun, 18 Oct 2020 12:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 18 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
Merchant's bike looted as an ARTO employee
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में रोहिला क्रॉसिंग के पास एक बाइक पर सवार चार युवकों ने अपने को एआरटीओ कार्यालय का कर्मचारी बताकर कन्नौज के व्यापारी व उसके दोस्त से बाइक, नगदी व दो मोबाइल लूट लिए।
विज्ञापन


सूचना पर मोहम्मदाबाद व नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद में उलझ गई। सीओ मोहम्मदाबाद ने घटनास्थल नवाबगंज बताया। एसओजी लूट की शिकायत करने वाले दोनों दोस्तों को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के आफिस ले आई।
विज्ञापन


जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी फर्नीचर कारोबारी जुनैद उर्फ कासिम  शनिवार को थाना कमालगंज के कस्बा निवासी दोस्त समीर के साथ थाना शमसाबाद के मदीना मस्जिद के पास निवासी रिश्तेदार की अंत्येष्टि में जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह रोहिला क्रासिंग से आगे सौदान सिंह इंटर कालेज के पास पहुंचे। तभी एक बाइक पर सवार चार युवकों ने खुद को एआरटीओ कार्यालय का कर्मचारी बताकर रोक लिया। जुनैद के रुकते ही चारों ने दोनों को दबोच लिया और उनसे बाइक, मोबाइल व छह सौ रुपये लूट लिए।

जुनैद ने समीर के साथ मोहम्मदाबाद कोतवाली पहुंचकर कोतवाल राकेश कुमार को लूट की जानकारी दी। कोतवाल दोनों को साथ लेकर मौके पर पहुंचे। नवाबगंज एसओ पूनम जादौन को घटनास्थल उनके क्षेत्र का बताकर बुला लिया।

यहां सीमा को लेकर विवाद होने लगा। कुछ ही देर बाद सीओ मोहम्मदाबाद सोहराब आलम ने पहुंचकर नवाबगंज थाना क्षेत्र में घटना होने की पुष्टि की। एसओजी प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए।

वह दोनों दोस्तों को अपने साथ क्राइम ब्रांच के आफिस पुलिस लाइन ले आए। वहां दोनों को कई अन्य बदमाशों के फोटो दिखाए। एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा ने बताया कि अभी जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed