{"_id":"5d6e8e908ebc3e93d9657362","slug":"mentally-ill-man-vandalize-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: मानसिक रूप से बीमार युवक ने चौकी में की तोड़फोड़, सिपाहियों व व्यापारियों को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: मानसिक रूप से बीमार युवक ने चौकी में की तोड़फोड़, सिपाहियों व व्यापारियों को पीटा
Tue, 03 Sep 2019 09:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 03 Sep 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
थाने में हंगामा करने वाले युवक को रस्सियों में जकड़े पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में कर्नलगंज पुलिस चौकी में मंगलवार सुबह एक युवक घुस गया। उसने वहां तोड़फोड़ कर सिपाहियों व व्यापारियों से हाथापाई भी कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। एक घंटे तक यह तमाशा चलता रहा। इस पर वहां जाम लग गया। बाद में पहुंची फोर्स ने जाम खुलवा कर युवक को कब्जे में किया। तो पता चला कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचा दिया। वहां से उसे उसके बहनोई ले गए। फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के बेवर रोड के एक मोहल्ला निवासी बैंक मैनेजर का साला मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक कर्नलगंज चौकी में घुस गया। वहां उसने कुर्सियां पटककर तोड़ डालीं, मेज पर रखा कांच भी पटक कर तोड़ दिया।

युवक ने थाने का कुछ ऐसा किया हाल
- फोटो : अमर उजाला
अलमारी में रखी फाइलें भी फाड़ दीं। कुछ दूर पर खड़े सिपाहियों को जब इसका पता चला तो वह भागकर चौकी पर पहुंचे। सिपाहियों ने विरोध किया तो युवक उनसे हाथापाई करने लगा। पास के ही ढाबा मालिक ने युवक को पकड़ना चाहा। इस पर युवक ने उसे मारपीट की। इससे पहले युवक ने कोचिंग में घुसकर संचालक को पीटा और एक छात्र का लैपटॉप भी तोड़ दिया।
युवक के हंगामा करने पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। इसी समय रेलवे क्रॉसिंग भी बंद हो गई। इससे वहां पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही फोर्स कर्नलगंज चौकी पहुंचा। युवक के हाथ बांधकर कर उसे किसी तरह बाहर निकाल कर लोहिया पहुंचाया गया। युवक ने अपने शरीर पर कई जगह कांच से प्रहार कर लिया था। इसके चलते युवक के शरीर से खून बह रहा था।
पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। एसएसआई देवेंद्र कुमार ने बताया कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है उसे लोहिया में भेज दिया गया था। युवक का नाम आदेश कटियार है और जानकारी पर उसके जीजा ओमकार कटियार लोहिया में पहुंच गए। उपचार कराने के बाद वह आदेश को अपने साथ ले गए।