{"_id":"6262e2fd791a3d59c17b7a1f","slug":"mayawati-appointed-naushad-ali-in-charge-of-kanpur-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"मायावती ने नौशाद पर जताया भरोसा: फिर बनाया कानपुर मंडल का प्रभारी, कल करेंगे पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मायावती ने नौशाद पर जताया भरोसा: फिर बनाया कानपुर मंडल का प्रभारी, कल करेंगे पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक
Fri, 22 Apr 2022 10:46 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 22 Apr 2022 10:46 PM IST
सार
बसपा के नौशाद अली को कानपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। नौशाद अली पहले भी कानपुर मंडल के प्रभारी रहे हैं। 23 अप्रैल को वह पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
विज्ञापन
नौशाद अली
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बसपा के वरिष्ठ नेता नौशाद अली को कानपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष मायावती की तरफ से की गई है। नौशाद अली के पास आजमगढ़ और वाराणसी मंडल का प्रभार पहले से है। अब वह तीन मंडलों में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।
विज्ञापन
नौशाद अली पहले भी कानपुर मंडल के प्रभारी रहे हैं। 23 अप्रैल को वह नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की जाएगी। अभी तक कानपुर मंडल के प्रभारी रहे शमसुद्दीन राईन को पार्टी ने दूसरी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन