फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mayawati appointed Naushad Ali in charge of Kanpur division

मायावती ने नौशाद पर जताया भरोसा: फिर बनाया कानपुर मंडल का प्रभारी, कल करेंगे पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक

Fri, 22 Apr 2022 10:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 22 Apr 2022 10:46 PM IST
सार

बसपा के नौशाद अली को कानपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। नौशाद अली पहले भी कानपुर मंडल के प्रभारी रहे हैं। 23 अप्रैल को वह पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Mayawati appointed Naushad Ali in charge of Kanpur division
नौशाद अली - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बसपा के वरिष्ठ नेता नौशाद अली को कानपुर मंडल का प्रभारी बनाया गया है। यह घोषणा पार्टी अध्यक्ष मायावती की तरफ से की गई है। नौशाद अली के पास आजमगढ़ और वाराणसी मंडल का प्रभार पहले से है। अब वह तीन मंडलों में आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

विज्ञापन


नौशाद अली पहले भी कानपुर मंडल के प्रभारी रहे हैं। 23 अप्रैल को वह नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। इसमें बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नए कार्यकर्ताओं को पार्टी से जोड़ने पर चर्चा की जाएगी। अभी तक कानपुर मंडल के प्रभारी रहे शमसुद्दीन राईन को पार्टी ने दूसरी जिम्मेदारी सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed