फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Maulana Nomani announces shutdown on three days to protest against Waqf Amendment Bill

वक्फ संशोधन बिल के विरोध में तीन को बंदी का ऐलान : मौलाना नोमानी

Mon, 29 Sep 2025 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Maulana Nomani announces shutdown on three days to protest against Waqf Amendment Bill
कानपुर। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सदस्य मौलाना खलीलुर्रहमान सज्जाद नोमानी ने पटकापुर स्थित मदरदा जामे उल उलूम में आयोजित इस्लाही मजलिस में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में तीन अक्तूबर को बंदी का एलान किया। उन्होंने कहा कि वक्फ संशोधन बिल हमारे अधिकारों का हनन है।
विज्ञापन


वहीं, आई लव मोहम्मद के बारे में कहा कि इसका प्रयोग किसी को चिढ़ाने या भड़काने के लिए न करें। इसे लेकर प्रदर्शन न करें। कुछ ताकतें बेरोजगारी, महंगाई, महिला सुरक्षा के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए हिंदू-मुस्लिमों के बीच में नफरत फैलाने की साजिश रच रही हैं। इनसे सावधान रहने की जरूरत है। कोई ऐसा कदम न उठाएं जिसके नतीजे अच्छे न हों। उन्होंने अपील की कि अपने किरदार से मोहब्बत का पैगाम दें। इसके बाद मौलाना नोमानी ने हलीम कॉलेज में आयोजित कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया।
विज्ञापन



जमीयत उलेमा के प्रदेश उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी और मुतवल्ली खुसरू ताज ने लोगों का स्वागत किया। संचालन मुफ्ती माज कासमी ने किया। मदरसे में मुफ्ती अब्दुर्रशीद कासमी, मुफ्ती एस के कासमी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed