{"_id":"607dcf6f8ebc3ec36a603e9e","slug":"matpeti-me-pani-dala-kanpur-news-knp624382327","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलिंग पार्टी रोकी, तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलिंग पार्टी रोकी, तनाव
विज्ञापन
राजापुर(चित्रकूट)। तहसील क्षेत्र के कलवलिया गांव के पोलिंग बूथ से मतदान खत्म होने के बाद मतपेटी लेकर जाने वाली पोलिंग पार्टी को ग्रामीणों ने रास्ते में रोक लिया। आरोप लगाया कि अधिकारी कर्मचारी मतपेटियों को बिना सील किए लेकर जा रहे हैं। इसी बात को लेकर चुनाव अधिकारी कर्मचारियों व ग्रामीणों के बीच तीखी नाेंकझोंक हुई। सूचना मिलते ही राजापुर थाने की पुलिस टीम एसडीएम के साथ मौके पर पहुंची। इसके अलावा कनकोटा गांव में मतदाताओं को बरगलाने के नाम पर दो प्रधान पद के प्रत्याशियों के बीच मारपीट हुई। पुलिस टीम ने पहुंचकर मामले को शांत कराया है।
पंचायत चुनाव में सोमवार की शाम को पहाड़ी ब्लाक के राजापुर क्षेत्र अंतर्गत कलवलिया प्राथमिक विद्यालय के बूथ से मतदान खत्म होने के बाद पोलिंग पार्टी मतपेटियों को लेकर जैसे ही बाहर निकलकर अपने वाहन में सवार होने लगी तो कुछ पोलिंग एजेंट व उनके समर्थक आए और आरोप लगाया कि मतपेटी सील नहीं की गई है। खुली मतपेटी नहीं ले जाने देंगे। एक प्रत्याशी के पक्ष में काम करने का भी आरोप लगाया। सूचना मिलते ही एसडीएम राजबहादुर व सीओ एसपी सोनकर मौके पर पहुंचे। पोलिंग पार्टी से पूरी जानकारी लेने के बाद दिखाया कि दोनों मतपेटी सीज हैं और उसमें सभी के हस्ताक्षर भी हैं। लगभग एक घंटे बाद ग्रामीण संतुष्ट हुए तब पोलिंग पार्टी रवाना हुई।
इसके अलावा इसी क्षेत्र के कनकोटा गांव में मतदान खत्म होते ही प्रधान पद के दो प्रत्याशी व उनके समर्थक आपस में भिड गए। एक दूसरे पर फर्जी मतदान कराने व उनके मतदाताओं को बरगलाने के आरोप लगाकर मारपीट की। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जयशंकर सिंह मय फोर्स पहुंचे और मामले को शांत कराया। थाना प्रभारी ने कहा कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।