बड़ी लापरवाही: चित्रकूट जिला अस्पताल में प्रसूता की मौत, आक्रोशित परिजनों का हंगामा
चित्रकूट में एक प्रसूता की प्रसव के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों व मेडिकल स्टॉफ पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में जिला अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टॉफ की लापरवाही से प्रसूता की मौत हो गई। प्रसूता ने स्वस्थ बालिका को जन्म दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। बता दें कि मृतका जिला मुख्यालय के बलदाऊ गंज की निवासी थी। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा हंगामा किया। साथ ही, आरोपी डॉक्टर की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचते ही प्रशासन ने जांच शुरू की, तो पता चला की प्रसव के दौरान जिला अस्पताल से डॉक्टर नदारद थे। नर्सों के सहारे प्रसव कराया जा रहा था। सीएमएस द्वारा डॉक्टर के घर जाने के बाद भी डॉक्टर अस्पताल नहीं आया। सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्यवाही की मांग की है।
इस मामले में आरोपी डॉक्टर रफीक के खिलाफ कोतवाली में मृतका के ससुर की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस सुरक्षा में डॉक्टर को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। उधर मृतका के मायका पक्ष ने ससुराली जनों पर सही तरीके से इलाज ना कराए जाने का भी आरोप लगाया है।