{"_id":"604472168ebc3e14fe0348e1","slug":"mastermind-of-cheating-from-doctors-absconded","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों से ठगी का मास्टरमाइंड फरार, विकास दुबे से मिला था कनेक्शन, आरोपी का इतिहास खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टरों से ठगी का मास्टरमाइंड फरार, विकास दुबे से मिला था कनेक्शन, आरोपी का इतिहास खंगाल रही पुलिस
Sun, 07 Mar 2021 12:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Mar 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
मुंबई में एमबीबीएस डॉक्टरों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोपी मास्टरमाइंड बर्रा 4 निवासी पंकज दुबे फरार है। बर्रा पुलिस ने शनिवार रात उसके घर पर दबिश दी। परिजनों से पूछताछ की और लौट गई। मुंबई पुलिस ने कानपुर पुलिस से इस बारे में जानकारी साझा की है। पुलिस उसका इतिहास खंगाल रही है।
पता चला है कि वह माती कोर्ट में काम करता है। पंकज पर मुंबई के सायन थाने में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोप है कि पंकज ने लोकमान्य तिलक मेडिकल कॉलेज के डिप्टी डीन डॉ. राकेश वर्मा के साथ मिलकर एमबीबीएस के डॉक्टरों से पीजी में एडमिशन कराने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी की।
बर्रा इंस्पेक्टर हरमीत सिंह ने बताया कि जिस केस में पंकज वांछित है वो हैदराबाद के लालागुड़ा सिकंदराबाद निवासी डॉ. दीपक कुमार देवदानाम एडला ने दर्ज कराया है। एक दर्जन से अधिक डॉक्टरों ने इसमें बयान दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन
विकास दुबे से मिला था कनेक्शन
बिकरू कांड की जांच के दौरान पंकज दुबे का भी नाम सामने आया था। बर्रा इंस्पेक्टर ने बताया कि पंकज संदिग्धों की सूची में शामिल था। आशंका थी कि बदमाशों को उसने कहीं न कही शरण दी। इस मामले की भी जांच जारी है।