फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Massive fire in grocery shop all items burnt to ashes loss of one crore 25 lakh 

कन्नौज: किराने की दुकान में लगी भीषण आग, सारा सामान जलकर राख, 1.25 करोड़ का नुकसान

Wed, 09 Mar 2022 12:31 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 09 Mar 2022 12:31 AM IST
सार

जब तक मनोहर दुकान पर आते तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया था। देखते ही देखते आग की लपटें नीचे से चौथी मंजिल तक पहुंच गईं। तत्काल लोगों ने पुलिस और अग्निशमन दल को सूचना दी।

विज्ञापन
Massive fire in grocery shop all items burnt to ashes loss of one crore 25 lakh 
किराना दुकान में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज के छिबरामऊ कस्बे के मुख्य मार्केट में स्थित किराना के थौक व्यवसायी की दुकान में मंगलवार की देर शाम आग लग गई। अग्निशमन दल की दो टीमों ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में दुकान में रखा किराने का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आग से करीब 1.25 करोड़ का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


कस्बे के रहने वाले मनोहर गुप्ता की मुख्य बाजार में  किराने की चार मंजिला दुकान है। जिसमें वह थौक व्यवसाय का काम करते हैं। रोज की तरह ही मनोहर गुप्ता अपनी किराना की दुकान को बंद करके घर चले गए। रात करीब 9:30 बजे के अचानक दुकान में लगे शटर से आग की लपटें निकलने लगीं। पहले तो लोगों के समझ में नहीं आया कि आखिर अंदर से आग की लपटें कहां से आ रही हैं। आनन-फानन में वहां से गुजर रहे लोगों ने मनोहर गुप्ता को दुकान में आग लगने की जानकारी दी।
विज्ञापन


जब तक मनोहर दुकान पर आते तब तक आग ने भयानक रूप ले लिया था। देखते ही देखते आग की लपटें नीचे से चौथी मंजिल तक पहुंच गईं। तत्काल लोगों ने पुलिस और अग्निशमन दल को सूचना दी। जानकारी मिलते ही आग बुझाने की दो गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। इसके बावजूद देर रात पहली मंजिल से लेकर चौथी मंजिल तक आग की चिंगारियां सुलगती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर गुप्ता का कहना है कि होली का त्योहार होने की वजह से किराने का काफी सामान रखा हुआ था। एक मंजिल से लेकर 4 मंजिल तक रिफाइंड तेल मैदा बिस्किट मेवा सहित किराना का बड़ा सामान भरा हुआ था। आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया। एक अनुमान के मुताबिक करीब सवा करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है।


आग लगने का हादसा इतना बड़ा था कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो अग्निशमन दल ने लगातार तीन घंटे तक आग बुझाने में लगे। इसके अलावा नगर पालिका के पांच ट्यूबवेल से पानी और आसपास के घरों के समरसेबल से पानी 3 घंटे से अधिक समय तक लगातार छोड़ा गया। तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया जा सका। इसके बावजूद देर रात तक दुकान में आग सुलगती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed