{"_id":"636cd59a9c6ef71186257a46","slug":"massive-explosion-in-house-in-etawah-six-injured-including-mother-and-son","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Etawah: मकान में भीषण विस्फोट, मां-बेटे सहित छह घायल, मालिक बोला-सिलिंडर फटने से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah: मकान में भीषण विस्फोट, मां-बेटे सहित छह घायल, मालिक बोला-सिलिंडर फटने से हुआ हादसा
Thu, 10 Nov 2022 04:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Thu, 10 Nov 2022 04:15 PM IST
सार
इकदिल थाना क्षेत्र में सिलिंडर फटने से जबरदस्त धमाके से एक मकान धराशायी हो गया। इस हादसे में मां-बेटे समेत छह लोग घायल हो गए। एसपी सिटी ने बताया कि गृहस्वामी के अनुसार घर में तीन सिलेंडर रखे थे, जिसमें एक सिलेंडर फट गया है।
विज्ञापन
मकान में भीषण विस्फोट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले के इकदिल कस्बे में एक घर में गुरुवार दोपहर हुए धमाके में मां, बेटे सहित छह लोग घायल हो गए। विस्फोट इतनी तेज था कि दीवारें तक फट गईं। उनकी ईंट दूर-दूर तक जाकर गिरीं। पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने मां, बेटे की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
घर में रखे तीन सिलेंडर में एक सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक घर मे पटाखे निर्माण का काम चल रहा था। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि इकदिल कस्बा के मोहल्ला गुलियत में हुए धमाके में घर में मौजूद खातून बेगम (50) पत्नी स्वर्गीय लाइक हसन उनका बेटा समीर (25) गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
धमाके के दौरान वो सड़क से निकल रहे। बृजेंद्र शाक्य (30), रामू (29), निर्मल (32) और सोनू (29) घायल है। मोहल्ला कछियांत निवासी मोहम्मद इसरार ने बताया कि जिस घर में धमाका हुआ है, वहां कई सालों से पटाखे बनाए जाते है। दिवाली पर भी पटाखे बनाए गए थे, जिसमें काफी पटाखे बच गए थे, जिसे उन्होंने घर में रखा हुआ था।
विज्ञापन
Trending Videos
हादसे में उनका भी मकान क्षतिग्रस्त हो गया। एसपी सिटी कपिल देव सिंह ने बताया कि गृहस्वामी के अनुसार घर में तीन सिलेंडर रखे थे, जिसमें एक सिलेंडर फट गया है। विस्फोट पटाखों से हुआ है या सिलेंडर से इसकी जांच की जा रही है।