{"_id":"783ec8208c62160c042f4d4d5f38b460","slug":"martyr-anmol-funeral-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद की विदाई, हर आंख भर आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद की विदाई, हर आंख भर आई
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Wed, 08 Apr 2015 03:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर आंखें नम। हर सीना फख्र से चौड़ा। मंगलवार को खाडे़पुर के हर मुहल्ले और हर गली से आवाज गूंजती रही शहीद अनमोल प्रताप सिंह अमर रहे... जब तक सूरज चांद रहे, अनमोल तेरा नाम रहे... भारत माता की जय... । सुबह शहीद अनमोल का शव घर आते ही श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।
दोपहर साढे़ बारह बजे ग्राम समाज की जमीन पर राजकीय सम्मान के साथ छोटे भाई अतुल प्रताप ने सेल्यूट कर शहीद को मुखाग्नि दी। नौबस्ता खाडे़पुर योगेंद्र विहार के अनमोल प्रताप सिंह(28) अार्मी की 11 मैकनाइज बटालियन में नायब सूबेदार थे। बीते शुक्रवार को चीन बार्डर से कैंप लौट रहे थे।
इसी दौरान हिमस्खलन होने से उनकी गाड़ी खाई में जा गिरी। मंगलवार को सेना के जवान शहीद अनमोल का शव लेकर उनके घर पहुंचे। शव को देख बेटे की शहादत पर फख्र करने वाले पिता शिवप्रसाद भी आंसू नहीं रोक पाए। मां जयश्री और पत्नी अंजना भी शव से चिपट कर बिलखने लगीं।
विज्ञापन
शहीद के घर से लगभग सात सौ मीटर दूर स्थित अर्रा गांव की ग्राम समाज की जमीन पर अंतिम संस्कार के लिए शव को ले जाया गया। शहीद स्थल पर थ्री आसाम रेजीमेंट के कैप्टन विनोद के, मेजर केएसएच बिकेन सिंह ने 28 जवानों के साथ बैंड बाजे की धुन पर गार्ड ऑफ ऑन दिया, फिर पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
प्रशासन की ओर से एडीएम (भू) ओके सिंह और एसीएम प्रथम योगेंद्र कुमार श्रद्धांजलि देने पहुंचे। पूर्व सांसद अनिल शुक्ल वारसी, विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, कांग्रेस ग्रामीण जिलाध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा, सियाराम पाल, विकास अवस्थी आदि मौजूद रहे।