फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Married womans suspicious death in banda, maternal side said murder was done after harassment

विवाहिता की संदिग्ध मौत: कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मायका पक्ष बोला- उत्पीड़न के बाद की गई है हत्या

Sun, 22 Jan 2023 04:45 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 22 Jan 2023 04:45 PM IST
सार

मटौंध थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोसटमार्टम के लिए भेजा है। वहीं,  मायके पक्ष ने उत्पीड़न कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Married womans suspicious death in banda, maternal side said murder was done after harassment
मृतका अफसाना की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। ननद ने जंगले से देखा, तो घर वालों को जानकारी दी। घटना के समय ननद के अलावा और कोई नहीं था। उधर, मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न के चलते मारपीट कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन

पुलिस ने दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। मटौंध थाना क्षेत्र के बोधीपुरवा गांव निवासी अफसाना (19) पत्नी चांद अली का शव रविवार को सुबह घर में बंद कमरे में दुप्पटे से छत के छल्ले में लटका मिला। घटना के समय मृतका की 12 वर्षीय ननद चांदनी थी।
विज्ञापन

जब काफी देर हो गई, तो उसने कमरे में झांका तो शव लटका पाया। उसने अपने भाइयों को खबर दी। देवर चांद बाबू और मुबारक ने बताया कि मृतका की सास मदीना बांदा गईं थीं। वह दोनों खदान में मजदूरी करने गए थे। पति राशन लेने गल्ले की दुकान गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

2022 में हुई थी शादी
चांदबाबू ने बताया कि वह मां के साथ अलग रहते हैं। उन्हें घटना का कारण नहीं पता। उधर, मृतका के मायके पक्ष से खप्टिहाकलां गांव निवासी पिता अलीराजा व भाई इसरार ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री अफसाना की शादी नौ मई 2022 को चांद अली के साथ की थी।

शादी के बाद से ही ससुराली उसे प्रताड़ित कर रहे थे। कई बार समझाया गया। लेकिन वह दहेज में बाइक की मांग कर रहे थे। ससुरालियों ने अफसाना के साथ मारपीट कर आत्महत्या का रूप देने पर उसे फंदे में लटका दिया। अफसाना दो भाई और दो बहनों में सबसे छोटी थी।

दो डॉक्टरों का पैनल करेगा पोस्टमार्टम
थानाध्यक्ष मटौंध नंदराम प्रजापति ने बताया कि घटना की संदिग्धता को देखते हुए दो डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मायके पक्ष के लोग उत्पीडन का आरोप लगा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed