फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman's body found hanging in suspicious circumstances, police started investigation

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, पुलिस ने शुरू की जांच

Wed, 20 Oct 2021 01:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging in suspicious circumstances, police started investigation
पहाड़ीपुर में महिला की मौत के बाद जांच करती पुलिस। संवाद - फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। पहाड़ीपुर गांव में मंगलवार की शाम को संदिग्ध हालात में एक नवविवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

पहाड़ीपुर गांव निवासी सौरभ का विवाह मई 2021 में बिचौलिया निवासी आरती (22) के साथ हुआ था। मंगलवार शाम को ससुर पप्पू घर आया तो बहू आरती का शव फंदे से लटका देखा। सूचना पर पुलिस व मायके से मृतका के पिता बछई गांव पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही आरती व सौरभ में अनबन हो गई थी। इस पर आरती मायके चली गई थी। शनिवार को सौरभ भाई को लेकर ससुराल में आरती को विदा करने गया था तो वहां मारपीट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर पुलिस दोनों पक्षों को पकड़ ले गई थी। बाद में शनिवार को ही सौरभ आरती को विदा कराकर घर ले आया था। असालतगंज चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार ने शव फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed