फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Married woman murdered after two and a half months of love marriage in Kanpur

लव मैरिज के ढाई माह बाद कत्ल: विवाहिता के शव पर दरिंदगी के 20 से ज्यादा जख्म, प्राइवेट पार्ट को भी नहीं छोड़ा

Fri, 11 Aug 2023 12:02 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 11 Aug 2023 12:02 PM IST
सार

कानपुर से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिधनू में प्रेम विवाह के ढाई माह बाद ही विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद उसका शव फंदे से लटका दिया। विवाहिता के शव पर 20 से ज्यादा चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हो गई है।

विज्ञापन
Married woman murdered after two and a half months of love marriage in Kanpur
म विवाह के ढाई माह बाद विवाहिता की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू थाना इलाके के मटियारा गांव में प्रेम विवाह के ढाई महीने बाद ही गुरुवार को विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए आरोपियों ने विवाहिता का शव फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार शाम को रिपोर्ट आने पर हत्या की पुष्टि हो गई। उसके शरीर पर 20 से अधिक चोटों के निशान मिले हैं। जूही नहरिया स्थित टायर मंडी निवासी रामस्वरूप कनौजिया की बेटी निधि (19) की 30 मई को मटियारा निवासी अमित दिवाकर से शादी हुई थी। 
विज्ञापन


अमित ईंट-भठ्ठे पर काम करता है। प्रेम-प्रसंग के चलते दोनों ने शादी करने के लिए परिजनों से कई बार झगड़ा भी किया। दोनों परिवानों ने रजामंदी के बाद शादी कर दी थी। एसीपी घाटमपुर दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि जांच में मृतका के चेहरे और कमर के नीचे प्राइवेट पार्ट के हिस्से में खरोंच और काटने के निशान थे, जिनसे खून टपक रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अमित का दावा था कि उसके पिता मुन्नीलाल, मां सुमित्रा, भाई अनुज, मंगल व बहन शीला व आरती खाना खाने के बाद घर के बाहर सो गए। वह निधि के साथ आंगन में लेटा था। 

दावा किया कि निधि ने नींद न आने की बात कहकर मोबाइल में गेम खेला और फिर उसने छत पर लगी बल्ली पर साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे निधि के पिता राम स्वरूप का कहना था कि उन्हें घटना की जानकारी देर से दी गई। 

बेटी के शरीर पर चोटों के निशान देख उन्होंने हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया। एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि फिलहाल पीड़ित पक्ष की शिकायत के बाद केस दर्ज कर निधि के पति अमित और ससुर मुन्नीलाल को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। शरीर पर दो दर्जन से अधिक चोट के निशान भी हैं।
 

बिल्हौर में हुई थी दोनों की मुलाकात
अमित और निधि की मुलाकात बिल्हौर के नसरा गांव में हुई थी। निधि की बड़ी बहन पूनम और अमित की बड़ी बहन गुड्डन की शादी भी नसरा गांव में हुई है। जून 2022 में दोनों अपनी बहनों के घर गए थे। वहीं पर दोनों की मुलाकात के बाद बात दोस्ती से आगे बढ़ गई। अमित और निधि ने घर वालों के मना करने के बाद भी परिजनों को मना कर दोनों ने 30 मई को शादी कर ली ।
 

शक होने पर अमित ने तोड़ दिया था निधि का फोन
छोटी बहन भूमि ने बताया कि शादी के बाद अमित कभी भी निधि को अकेला नहीं छोड़ते थे। निधि के मायके आने पर अमित थोड़ी देर रुकने के बाद ही साथ में लेकर चले जाते थे। शादी के कुछ दिन बाद ही अमित ने निधि का फोन तोड़ दिया था। घर में फोन आने पर अमित ही कॉल उठाकर निधि को देते थे। वीडियो कॉल पर पीछे खड़े रहते थे जिसको लेकर दीदी और जीजा में झगड़ा भी होता था।

15 अगस्त को आने की बात कहकर कट गया था फोन
बहन भूमि ने बताया की बुधवार दोपहर निधि से फोन पर बात हुई थी। उस समय निधि ने 15 अगस्त को घर आने की बात कही थी। बात होने के दौरान ही अचानक फोन बीच में कट गया और देर रात उसके मरने की खबर मिली। तीन दिन पहले पापा को छोड़ने निधि जीजा के साथ घर आई थी। पांच मिनट रुकने के बाद जीजा उसको जबरदस्ती साथ लेकर आ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed