{"_id":"6143a0148ebc3e2137075bde","slug":"married-woman-dies-in-suspicious-circumstances-dowry-murder-case-on-four-akbarpur-news-knp652612868","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चार के खिलाफ दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
कानपुर देहात निवासी विजय लक्ष्मी का फाइल फोटो। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। सट्टी थाना के महकापुर गांव में गुरुवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत हो गई। जानकारी पाकर मायके वाले पहुंचे ससुराल पहुंचे तो घर के बाहर शव मिला। मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया तो ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। मृतका के पिता ने दामाद समेत चार लोगों पर दहेज के लिए हत्या करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
भोगनीपुर के हासेमऊ असेवा निवासी विजय लक्ष्मी (30) का विवाह 17 फरवरी 2016 को सट्टी के महकापुर निवासी मन्नीलाल उर्फ सुरेंद्र से हुआ था। उसके चार साल की बेटी शबनम व दो साल का बेटा कार्तिक है। गुरुवार सुबह ससुरालियों ने विजय लक्ष्मी की मौत की खबर उसके मायके में पिता शिवलाल सिंह को दी। बताया कि वह कानपुर के एक अस्पताल में है।
मायके वाले कानपुर पहुंचे तो रनियां में होने की बात कही। बाद में परिजन महकापुर पहुंचे तो शव घर के बाहर मिला। मायके वालों ने दहेज में ढाई लाख रुपये, एक बाइक, सोने की चेन आदि की मांग कर पुत्री को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया तो ससुरालीजन मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले बेटी की मौत पर उसे गुमराह करते रहे। आरोप लगाया कि दहेज की मांग कर बेटी को दामाद व अन्य ससुराली आए दिन प्रताड़ित करते थे। इसी को लेकर बेटी की हत्या कर दी।
सट्टी एसओ कपिल दुबे ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति, सास रामवती, जेठ स्वतंत्र व उदंत व मौसी सास रामकली पर दहेज हत्या आदि धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।