फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Married woman died in suspicious circumstances, family said  brutally beaten to death, report on eight

Hardoi: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, परिजन बोले- बेरहमी से पीटकर हुई है हत्या, पति समेत आठ पर रिपोर्ट

Tue, 20 Jun 2023 02:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 20 Jun 2023 02:14 PM IST
सार

Hardoi Crime: हरपालपुर के भूपतिपुर नगरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हो गई। मायके वालों ने पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Married woman died in suspicious circumstances, family said  brutally beaten to death, report on eight
विवाहिता कीमौत के बाद जुटे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र के भूपतिपुर नगरा गांव में रविवार की रात संदिग्ध हालात में एक विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने मार-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत आठ ससुरालीजनों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

बिलग्राम थाना क्षेत्र के डाभा गांव निवासी दाताराम ने पुत्री अंजली (21) की शादी करीब डेढ़ साल पहले हरपालपुर थाना क्षेत्र के नगरा भूपति गांव निवासी हीरा सागर के साथ की थी। दाताराम का आरोप कि शादी के कुछ महीने बाद से ही दहेज में बाइक व सोने की चेन मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर अंजली को प्रताड़ित कर रहे थे। यह मामला महिला थाना तक पहुंचा जहां से विदा होकर अंजली अपनी ससुराल आई थी। रविवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। पिता का आरोप है कि पति हीरा सागर, देवर पारस, जमुना सागर, घनी, अवधेश, ससुर सुरेश, सास रन्ना, ननंद शीतल पर दहेज के लालच में अंजली की हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मासूम के सिर से उठ गया मां का साया
अंजली के एक सात माह का पुत्र साजन है। मां की मौत के बाद उसके सात माह के मासूम साजन के सिर से मां का साया सदा-सदा के लिए उठ गया। साजन को रोते देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed