कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार: तीन महीने तक कई ट्रेनें ‘लॉक’, कन्फर्म टिकट भी ‘डाउन’, पढ़िए पूरी जानकारी
रेलवे के कोहरे को देखते हुए दो दिसंबर से एक मार्च तक छह ट्रेनें निरस्त करने के निर्णय से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ गईं हैं। साथ ही आठ ट्रेनों के फेरे भी घटाए गए हैं। वहीं, जिन यात्रियों के टिकट बुक थे, उन्हें अब निरस्त कराने पड़ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में कोहरे की वजह से कानपुर सेंट्रल से होकर चलने वाली छह जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को दो दिसंबर से एक मार्च तक बंद करने का निर्णय रेलवे ने लिया है। साथ ही इन तीन महीनों में आठ जोड़ी ट्रेनों के फेरों में कमी करने से यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गई हैं।
रेलवे के इस निर्णय से अग्रिम तिथियों में जिन यात्रियों ने अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कराए थे, उनके टिकट निरस्त हो गए हैं। ऑनलाइन टिकटों का रिफंड तो वापस उनके खाते में आ जाएगा, लेकिन विंडो टिकट स्टेशनों के आरक्षण केंद्रों में जाकर रिफंड लेना पड़ेगा।
साथ ही ट्रेनों के निरस्त होने से उस रूट की दूसरी ट्रेनों में लोड बढ़ गया है। जिनके टिकट निरस्त हुए हैं, उनको दूसरी ट्रेनों में अब सीटें नहीं मिल पा रही हैं। निरस्त ट्रेनों के गंतव्य स्टेशनों और उसी समय के आसपास चलने वाली अन्य ट्रेनों में मांग ज्यादा है। इसलिए वेटिंग दोगुना अधिक हो गई है।
झांसी-कोलकाता एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले जनरलगंज के महेश जैन ने बताया कि उन्होंने एक फरवरी को भांजे की शादी में जाने के लिए परिवार के साथ टिकट बुक कराया था। शादी की वजह से परिवार के 18 लोग जा रहे थे। अब ट्रेन निरस्त कर दी गई है और इतनी बड़ी संख्या में दूसरी ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है।
रिवर्स शताब्दी का विकल्प बनेगी तेजस एक्सप्रेस
कानपुर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस के फेरों में कमी करने से निरस्त हुईं तारीखों में अब तेजस एक्सप्रेस विकल्प बन गई है। जिन तारीखों में शताब्दी को निरस्त किया गया है, उन तारीखों में तेजस एक्सप्रेस की सीटें शुक्रवार को 80 प्रतिशत तक भर गई हैं।
12033/12034 कानपुर-नई दिल्ली रिवर्स शताब्दी एक्सप्रेस दिसंबर में 01, 03, 06, 08, 10, 13, 15, 17, 20, 22, 24, 27, 29, 31, जनवरी में 03, 05, 07, 10, 12, 14, 17, 19, 21, 24, 26, 28, 31 और फरवरी में 02, 04, 07, 09, 11, 14, 16, 18, 21, 23, 25, 28 तारीख को नहीं चलेगी।