{"_id":"4d8f5c6955f2eae721bd9cc37f7c2757","slug":"manohar-parikar-in-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परमाणु हमला नहीं करेंगे, पर कोई करेगा तो रुकेंगे भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परमाणु हमला नहीं करेंगे, पर कोई करेगा तो रुकेंगे भी नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
Updated Thu, 09 Apr 2015 03:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा कि पाकिस्तान की तुलना में भारत के पास कहीं ज्यादा ताकतवर परमाणु क्षमता है लेकिन हम अपनी तरफ से शुरुआत नहीं करेंगे । यदि कोई हम पर हमला करता है तो हम सहन भी नहीं करेंगे (नेवर फर्स्ट बट नेवर टालरेट)।
उन्होंने बुधवार को यहां कहा कि केंद्र की सख्ती से सीमा पार से आतंकी घुसपैठ रुकने से पाकिस्तान की परेशानी बढ़ गई है। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से बार्डर पर पाक सेना की तरफ से बार-बार फायरिंग हो रही है। हर बात का जवाब मुंह से नहीं दिया जा सकता है, लेकिन देश की सीमाओं पर दुश्मनों को भारत मुंहतोड़ जवाब दे रहा है।
रक्षा मंत्री यहां बीएनएसडी शिक्षा निकेतन में पत्रकारों से बातचीत में कही। रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकी अच्छा-बुरा नहीं होता है, वह सिर्फ आतंकी होता है। आतंकियों को सबक सिखाने के लिए हमारे जवान मुस्तैदी से काम कर रहे हैं। दिसंबर-2014 से लेकर अब तक घुसपैठ करते हुए 30 आतंकवादी ढेर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
उनका कहना है कि सीमाओं पर दूसरे देशों से अच्छे रिश्ते बनाने के लिए अपने को मजबूत होना होगा। अच्छा रिश्ता तभी आगे बढ़ता है, जब अपने पास भरपूर ताकत हो। रक्षामंत्री ने बताया कि सेना में वन रैंक वन प्रमोशन का प्रस्ताव तैयार होकर मंत्रालय के पास पहुंच चुका है। इस साल यह शुरू भी हो जाएगा।
पिछली सरकार सिर्फ बातें कर रही थी, हम काम कर रहे हैं। कानपुर स्थित हिंदुस्तान एयरोनाटिकल लिमिटेड के संबंध में उन्होंने कहा कि हमने उनकी तरफ से प्रपोजल मांगा है। आगे कैसे-क्या करना है, इस पर प्रपोजल के बाद ही विचार किया जाएगा। इसी तरह छावनी क्षेत्र में सुविधाएं बढ़ाने को लेकर उन्होंने अफसरों से प्रस्ताव मांगे।