फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man murdered due to 20 rupees

घर पहुंची युवक की लाश तो मातम में बदलीं शादी की खुशियां, 20 रुपये का विवाद बना मौत की वजह

Thu, 20 Jun 2019 10:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 20 Jun 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
man murdered due to 20 rupees
घटना की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर के मौदहा के सिसोलर थानाक्षेत्र के भुलसी गांव में केन नदी से संचालित मौरंग खदान पर बुधवार की रात ट्रक में भरी मौरंग लेबल कराने को ट्रक चालक व खदान संचालकों में मामूली विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने केबिन में बैठे चालक की गोली मार दी। गोली चालक के सिर पर लगने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


इस घटना से खदान में हड़कंप मच गया। सूचना पर जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश व एसपी हेमराज मीना मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस मामले में चार लोगों पर हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्नाव जनपद के शुक्लागंज गंगाघाट निवासी ट्रक चालक अरुण कुमार (27) पुत्र हरीश्चंद्र बुधवार की रात खलासी कैलाश के साथ ट्रक लेकर भुलसी खदान मौरंग भरने आया था।

विज्ञापन

कैसे बीस रुपये बन गए युवक की मौत की वजह

रात करीब तीन बजे खदान में मौरंग भराने के बाद उसने खदान संचालकों से बालू को लेबल करने को कहा। पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद ट्रक चालक के पिता हरीश्चंद्र ने बताया कि वह भी ट्रक चलाते हैं। बताया घटना के समय उसका ट्रक बेटे से आगे था। बताया बेटे के पास छुट्टा पैसे नहीं थे। खदान में काम करने वाले लोग मौरंग लेबल करने में 50 रुपये लेते हैं।

उसके बेटे ने उन लोगों से 30 रुपये ले लेने को कहा तो इसी विवाद में किसी ने केबिन पर बैठे उसके चालक बेटे पर रायफल से गोली चला दी। जिससे गोली उसके सिर में लगी और वह वहीं गिर गया। फायर होने से खदान में हड़कंप मच गया और लोग वहां एकत्र हो गए। घटना को देखकर अन्य ट्रक चालकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई और सुबह होते होते जिलाधिकारी व एसपी भी मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। हरीश्चंद्र ने खदान मैनेजर मिथलेश कुमार, अनिरुद्ध सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी भुलसी, खदान मालिक व एक अन्य के खिलाफ हत्या व साजिश का मामला दर्ज कराया है। एसपी हेमराज मीना ने कहा कि हत्याकांड की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी खदान संचालक मिथलेश कुमार व अनिरुद्ध को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें लगाई गईं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed