{"_id":"6a68de37d8137b5e4a0b5ad6","slug":"man-kills-cousin-wife-by-strangulation-four-months-after-court-marriage-then-hangs-himself-2026-07-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: चचेरी बहन से कोर्ट मैरिज की, चार माह बाद उसकी हत्या कर युवक ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: चचेरी बहन से कोर्ट मैरिज की, चार माह बाद उसकी हत्या कर युवक ने लगाया फंदा
Tue, 28 Jul 2026 10:27 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Tue, 28 Jul 2026 10:27 PM IST
सार
Kanpur News: घटना बर्रा सात इलाके की है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
युवक ने फंदा लगाया, बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बर्रा सात इलाके में किराये पर रहने वाले सौरभ सविता (23) ने मंगलवार को अपनी पत्नी शालिनी उर्फ रानी (20) की दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। इसके बाद सौरभ ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। मकान मालिक की सूचना पर पहुंची बर्रा थाने की पुलिस ने दोनों का शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सौरभ और रानी रिश्ते में चचेरे भाई-बहन थे और परिवार की मर्जी के बगैर दोनों ने चार महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। रानी की हत्या और सौरभ की आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस दोनों के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड खंगालने के साथ ही परिजनों से पूछताछ कर वजह का पता लगाने में जुटी हुई है।
बर्रा थाने की पुलिस की सूचना पर रानी के परिजन आए और सौरभ के नहीं आए। रानी के परिजनों ने बताया कि सचेंडी के छत्तीसकला पुरवा निवासी नरेश सविता गांव में ही सैलून चलाते हैं। उनका बेटा सौरभ सविता (23) भी दुकान पर उनकी मदद करता था। गांव की ही रिश्ते की चचेरी बहन रानी से सौरभ का तीन साल से प्रेम संबंध था। इसको लेकर दोनों के परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता था। चार माह पहले दोनों को एकसाथ देखने के बाद विवाद बढ़ गया था।
विज्ञापन
बर्रा थाने की पुलिस की सूचना पर रानी के परिजन आए और सौरभ के नहीं आए। रानी के परिजनों ने बताया कि सचेंडी के छत्तीसकला पुरवा निवासी नरेश सविता गांव में ही सैलून चलाते हैं। उनका बेटा सौरभ सविता (23) भी दुकान पर उनकी मदद करता था। गांव की ही रिश्ते की चचेरी बहन रानी से सौरभ का तीन साल से प्रेम संबंध था। इसको लेकर दोनों के परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता था। चार माह पहले दोनों को एकसाथ देखने के बाद विवाद बढ़ गया था।
विज्ञापन
Trending Videos
मामला बढ़ने पर दोनों परिवार सौरभ और रानी को लेकर सचेंडी थाने गए थे। दोनों के बालिग होने के चलते पुलिस ने सभी को समझा-बुझाकर वापस कर दिया था। इसके अगले दिन सौरभ और रानी परिजनों की मर्जी के बगैर कोर्ट मैरिज कर लिए और दिल्ली जाकर रहने लगे। दोनों दिल्ली से लौटने के बाद पांच दिन पहले ही बर्रा-7 निवासी ठेकेदार ज्ञान सिंह के मकान में दूसरी मंजिल पर किराये पर कमरा लिए थे।
विज्ञापन
मकान में पहली मंजिल पर बेटे शिवम और पति राजेंद्र संग रहने वाली नीलम मंगलवार की दोपहर छत पर कपड़े डालने जा रही थीं। दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान से उन्हें पंखे से फंदे के सहारे सौरभ लटका दिखा। उन्होंने शोर मचाया तो मकान मालिक आए और फंदा देख कर पुलिस को सूचना दिए।
मौके पर आई बर्रा पुलिस ने अंदर से बंद दरवाजे के कुंडे को तोड़ा तो सामने चटाई पर रानी का शव पड़ा था। रानी के गले पर कपड़े से कसने के निशान थे। पास ही रखे रजिस्टर पर रानी के मौसा का फोन नंबर लिखा था। पुलिस ने मौसा के नंबर पर घटना की सूचना दी।
कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। महिला का गला कसने के निशान मिले हैं। क्राइम सीन के अनुसार ऐसा प्रतीत हुआ है कि पत्नी की हत्या करने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दी है। वजह का पता लगाया जा रहा है। - दीपेंद्र नाथ चौधरी, डीसीपी साउथ