फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Man killed his father In Kanpur attacked on mother and maternal grandfather injured

Kanpur Murder: युवक ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर की पिता की हत्या, बचाव में आई मां व नाना पर भी किया हमला

Mon, 25 Jul 2022 09:30 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 25 Jul 2022 09:30 AM IST
सार

कानपुर में एक युवक ने अपने पिता की हत्या कर दी। बचाव में आई मां और नाना पर भी आरोपी ने हमला किया। जिससे दोनों घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Man killed his father In Kanpur attacked on mother and maternal grandfather injured
हत्यारोपी निखिल व मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कानपुर में सनसनीखेज घटना हुई है। यहां एक बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड मारकर अपने पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। बचाव में आई मां कमल शुक्ला को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा, आरोपी ने अपने नाना रामभरोसे अवस्थी पर भी चाकू से हमला किया। यह मामला गोविंद नगर के गुजैनी सी ब्लॉक का है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी निखिल शुक्ला नशे का लती था। रविवार रात निखिल का पिता जीत कुमार शुक्ला (54) से झगड़ा हुआ था। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के छोटे बेटे अखिल ने बताया कि निखिल का कुछ दिनों से मानसिक संतुलन बिगड़ा हुआ था। गांजे का नशा करने का कारण तंत्र विद्या की बातें करता था। कहता था कि मनुष्य जीवन दोबारा नहीं मिलेगा सबको मर जाना चाहिए। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुट गई है।

आरोपी निखिल ने इसी साल पास किया है इंटर
गुजैनी सी-ब्लॉक में रहने वाले जीत कुमार शुक्ला (55) ठेकेदारी करते थे। घर में पत्नी सुमन, सास राम प्यारी और दो बेटे निखिल व अखिल हैं। इसी साल 20 साल के निखिल ने इंटर पास किया है। वह शराब, चरस और गांजे का नशा करने लगा था। उसकी हरकतें देख घर वालों ने उस पर कड़ाई करने लगे थे। घर से बाहर निकलने नहीं देते थे। उस पर निगरानी रखने लगे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed