फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man found dead in hardoi

हरदोई: ईंट से कूंचकर किसान को दी दर्दनाक मौत, गांव वालों ने देखा खून से लथपथ शरीर तो मच गया हड़कंप

Fri, 19 Apr 2019 11:16 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 19 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
man found dead in hardoi
आत्महत्या
हरदोई के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम अटवा कटैया में बृहस्पतिवार की रात धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने गए किसान की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। किसान का शव आयोजन स्थल से कुछ दूर पड़ा मिला। किसान की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अटवा कटैया निवासी रामचंद्र (50) पुत्र विक्रम किसान थे। गांव में चल रहे धार्मिक आयोजन में शामिल होने बृहस्पतिवार की रात नौ बजे घर से गए थे। रात सवा 11 बजे उनका शव आयोजन स्थल से 50 मीटर दूर खड़ी ट्राली के पास मिला। कार्यक्रम से लौट रहे लोगों ने रामचंद्र का शव देख परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर भाई संतोष समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। एसओ सुभाष चंद्र सरोज ने बताया कि सिर और नाक पर ईंट से वारकर रामचंद्र की हत्या की गई है। पुलिस ने खून से सनी एक ईंट भी मौके से बरामद की है। रामचंद्र के परिवार में पत्नी गुड्डी समेत दो पुत्र और चार बेटियां हैं।

रामचंद्र के भाई संतोष ने बताया कि 10  वर्ष पहले गांव निवासी कुछ लोगों से भूमि को लेकर विवाद हुआ था, जिसका मामला कोर्ट में भी चला था। एक वर्ष पहले दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई थी और तब से संबंध सामान्य थे। पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से परिजनों के मोबाइल फोन की काल डिटेल निकलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed