फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man eat poison due to loan and died

सूदखोर से तंग आकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस ने नहीं दर्ज की थी गुमशुदगी 19 अगस्त से लापता

Sat, 24 Aug 2019 09:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 24 Aug 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
man eat poison due to loan and died
यूपी पुलिस
कानपुर के बर्रा में शनिवार को सूदखोर से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पिछले पांच दिनों से युवक लापता था। कई बार गुहार लगाने के बाद भी पुलिस ने न तो गुमशुदगी दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई की।
विज्ञापन


परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम में मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। विसरा सुरक्षित किया गया है। बर्रा-7 निवासी अनिल शर्मा (45) एक प्रिंटिंग प्रेस में स्क्रीन पेंटिंग का काम करते थे। परिजनों के मुताबिक 19 अगस्त को अनिल अचानक लापता हो गए थे।
विज्ञापन


वह अपना मोबाइल घर पर छोड़ गए थे। परिजनों ने जनता नगर चौकी में उनके लापता होने की जानकारी दी। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार सुबह अनिल ने राहगीर के मोबाइल से अपने मोबाइल पर कॉल की। छोटे बेटे दिव्यांशु ने कॉल रिसीव की तो अनिल ने बताया कि डॉक्टर एके मिश्रा की क्लीनिक के पास वह हैं और जहर खा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी जानकारी दिव्यांशु परिजनों को दी। आनन-फानन में उनकी पत्नी संतोष, बेटे हिमांशु व दिव्यांशु व बेटी प्रियंका मौके पर पहुंचीं। अनिल को फौरन हैलट ले जाकर भर्ती कराया। कुछ ही घंटे बाद अनिल की मौत हो गई। बर्रा इंस्पेक्टर सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलते ही एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed