फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man died in chitrakoot due to high speed truck

चित्रकूट: हाईवे पर अन्ना मवेशी से टकराने के बाद बेकाबू ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार युवक की मौत

Sun, 25 Aug 2019 10:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 25 Aug 2019 10:13 PM IST
विज्ञापन
man died in chitrakoot due to high speed truck
कानपुर-आगरा हाईवे पर सड़क हादसा, दो की मौत - फोटो : गूगल
चित्रकूट में झांसी मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के रंपुरवा गांव के पास बाइक से जा रहा युवक पहले अन्ना मवेशी से टकराया। जिससे अनियंत्रित बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। तेज रफ्तार से जा रहे गिट्टी लदे ट्रक ने युवक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


दुर्घटना के बाद ट्रक समेत चालक भाग निकला। युवक हेलमेट लगाए हुए था। बांदा के फतेहगंज थानाक्षेत्र पंचमपुर निवासी श्रवण कुमार पटेल (36) रविवार को कुछ जरूरी काम से कर्वी मुख्यालय आया था। देर शाम को गांव लौटते समय जैसे ही भरतकूप चौकी क्षेत्र के रंपुरवा गांव के पास पहुंचा तो हाईवे पर टहल रहे अन्ना मवेशी से उसकी बाइक टकरा गई।
विज्ञापन


जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और तमाम प्रयास के बावजूद सामने से तेज गति से आ रहे गिट्टी लदे ट्रक से नहीं बच सका। ट्रक चालक ने भी अपनी गति धीमी नहीं की और बाइक समेत युवक को रौंद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जिससे युवक की मौत हो गई और बाइक चकनाचूर हो गई। जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी पंकज सिंह मय टीम के पहुंचे लेकिन ट्रक समेत चालक भाग चुका था। मृतक के जेब में मिले कागज व मोबाइल से उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। शव पोस्टमार्टम को मुख्यालय भेजा गया है।

हाईवे पर कुत्ते से टकराई बाइक किसान की मौत
चित्रकूट में खेत से लौट रहे किसान की बाइक हाईवे पर अचानक कुत्ते के आने से टकरा गई। जिससे घायल किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई।  थानाक्षेत्र के कलचिहा निवासी प्रभाकर पंाडेय (35) पुत्र स्व. शंकर लाल 18 अगस्त की शाम को अपने खेत गए थे। हाईवे किनारे खेत में बोआई व फसल की जानकारी लेने के बाद वह बाइक से घर लौट रहे थे। अचानक रास्ते में कुत्ते से उनकी बाइक टकरा गई।

जिससे वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। घायलावस्था में परिजन उन्हें अस्पताल लाए। इलाज के बाद कुछ स्वास्थ्य लाभ होने पर परिजन उन्हें घर ले गए। रविवार की सुबह घर में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की मां कौशल्या व पत्नी सीमा का रो-रोकर बुरा हाल है। उनके दो पुत्र प्रशांत, निशांत व एक पुत्री जान्हवी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed