फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   man committed suicide in hardoi due to love matter

हरदोईः गांव से एक किलोमीटर दूर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग की चर्चा

Thu, 23 Jul 2020 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Jul 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
man committed suicide in hardoi due to love matter
युवकी ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला
हरदोई में घर से एक दिन पहले निकले युवक का शव बुधवार सुबह गांव से एक किलोमीटर दूर पेड़ पर फांसी पर लटकता मिला। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम गधोसर निवासी राधेश्याम (23) पुत्र रामनाथ मंगलवार शाम घर से निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा। राधेश्याम देर रात तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। तलाश के दौरान बुधवार सुबह गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर नहर पटरी के एक पेड़ पर उसका शव फांसी पर लटकता मिला।
विज्ञापन


घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि परिजनों को घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया कि राधेश्याम दो भाइयों में बड़ा था, वह अविवाहित था और खेती किसानी के काम में परिवार का हाथ बंटाता था। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि युवक का किसी रिश्तेदार युवती से प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है, पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed