Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   man Claim on Coin of 15 lakh rupees caught in etawah

डेढ़ साल बाद सामने आए करोड़ों के सिक्कों के वारिस, कोर्ट में हलफनामा देकर जताया सिक्कों पर दावा

Mon, 03 Jun 2019 12:24 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 03 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
man Claim on Coin of 15 lakh rupees caught in etawah
थाने में रखे करोड़ों के सिक्के
इटावा के बकेवर में ट्रैवल्स एजेंसी की बस में मिले 15 लाख रुपये से ज्यादा के सिक्कों के आठ दावेदार डेढ़ साल बाद सामने आए हैं। उन्होंने कोर्ट में हलफनामा देकर ये सिक्के उनके होने का दावा किया है। सभी ने खुद को कानपुर के व्यापारी संगठन का सदस्य बताया है। 
विज्ञापन


16 नवंबर 2017 को बकेवर थाना पुलिस ने कानपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रैवल्स की बस से 54 बोरियों में 15 लाख 39 हजार के सिक्के पकड़े थे। पुलिस ने चालक अमरजीत सिंह निवासी दिल्ली व हेल्पर सुनील कुमार निवासी गाजीपुर, बस मालिक विनोद चौधरी निवासी बागपत के साथ पुलकित व अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन


चालक और हेल्पर को जेल भेज दिया था। सिक्के थानेे के मालखाने में रख दिए गए थे। डेढ़ साल से सिक्कों का वारिस पुलिस को नहीं मिल रहा था। अब मनोज सिंह, अभिषेक केसरवानी, अनंत प्रसाद, पुनीत भाटिया, विजय प्रताप, कुशल भाटिया, नीरज ओमर और आशीष गुप्ता ने एडीजे पंचम के न्यायालय में प्रार्थनापत्र देकर सिक्कों पर अपना दावा जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थनापत्र में सिक्के ले जाने का उद्देश्य नहीं लिखा है। दावा करने वालों ने अपने को व्यापारी बताया है। विवेचक कस्बा इंचार्ज संजय शर्मा ने कहा कि न्यायालय जो भी आदेश देगा उसका पालन किया जाएगा। पता व पहचान के कागजात लेकर फोटोग्राफी कराकर सिक्के दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed