फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   doctor brutally murders wife and two children in Kanpur

यूपी: कानपुर में डॉक्टर ने पत्नी और बच्चों की बेरहमी से की हत्या, कोविड के नए वैरिएंट से था डिप्रेशन में

Sat, 04 Dec 2021 12:25 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 04 Dec 2021 12:25 AM IST
सार

कानपुर के कल्याणपुर में इंद्रानगर में स्थित डिविनिटी होम्स अपार्टमेंट में डॉ. सुशील कुमार अपनी पत्नी चंद्रप्रभा के साथ रहते थे। डॉ. सुशील रामा मेडिकल कॉलेज की फॉरेंसिक टीम के हेड हैं। उनके साथ बेटा शिखर सिंह और बेटी खुशी सिंह भी इसी अपार्टमेंट में रहते थे। 

विज्ञापन
doctor brutally murders wife and two children in Kanpur
कानपुर में ट्रिपल मर्डर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के कल्याणपुर के डिविनिटी अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 501 में रहने वाले डॉक्टर डॉ. सुशील कुमार ने शुक्रवार शाम अपनी शिक्षक पत्नी चंद्रप्रभा (48), बेटा शिखर (18) और बेटी खुशी (16) की निर्मम हत्या कर दी। वारदात के बाद रूरा में तैनात भाई को मैसेज कर जानकारी भी दी। मैसेज पढ़कर फ्लैट पहुंचे भाई के सामने पुलिस ने दरवाजे का लॉक तोड़ा और अंदर दाखिल हुई, जहां पत्नी और बच्चों के शव अलग-अलग कमरों में पड़े मिले।
विज्ञापन


बरामद नोट से पता चला कि कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की वजह से डॉ. सुशील दहशत और डिप्रेशन में है। वारदात के बाद वह फरार हो गया। डॉ. सुशील मंधना के रामा मेडिकल कॉलेज के फोरेंसिक विभाग में हेड ऑफ डिपार्टमेंट हैं। शुक्रवार शाम 5:32 बजे रूरा निवासी अपने भाई सुनील को सुशील ने मैसेज भेजा कि ...भैया पुलिस को इन्फॉर्म कर दो मैंने डिप्रेशन के चलते.....।
विज्ञापन


मैसेज देखकर सुनील ने फोन करना शुरू किया तो कोई जवाब किसी के नंबर से नहीं मिला। वह आनन-फानन में अपार्टमेंट पहुंचे। दरवाजा न खोलने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी तो देखा कि चंद्रप्रभा, शिखर और खुशी का शव अलग-अलग कमरों में पड़ा था। पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, एडिशनल सीपी क्राइम आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल के साथ फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। तीन घंटे तक तफ्तीश करते हुए साक्ष्य जुटाए। डॉ. सुशील कुमार मूल रूप से रायबरेली के रहने वाले थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी का सिर कूंचा, बच्चों का गला घोंटा
सुशील कुमार ने हथौड़े से चंद्रप्रभा का सिर कूंचा। जिस तरह से सिर क्षत विक्षत था उससे स्पष्ट है कि जब तक चंद्रप्रभा की सांसें थम नहीं गईं तब तक उन पर वार करता रहा। वहीं शिखर और खुशी का गला घोंटा गया था। चंद्रप्रभा शिवराजपुर स्थित एक प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थीं। शिखर दिल्ली के कैड इंस्टीट्यूट से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। बेटी वुडबाइन स्कूल से हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही थी। 

मोबाइल बंद, तलाश में जुटी पुलिस
बरामद डायरी में डॉक्टर ने जो नोट लिखा है उससे पुलिस को आशंका है कि कहीं सुशील खुद को नुकसान न पहुंचा ले। क्राइम ब्रांच समेत कई अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं। उसकी दोनों कारें अपार्टमेंट में खड़ी हैं। संभावना है कि वह वहां से पैदल निकला है। उसका मोबाइल भी बंद है। इसलिए पुलिस उसको ट्रेस नहीं कर पा रही है। हर एक थाने की पुलिस को सुशील की फोटो भेजकर तत्काल तलाश करने के निर्देश पुलिस कमिश्नर ने दिए हैं। 

आरोपी डॉक्टर का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। जिसका लंबे समय से इलाज चल रहा था। पुलिस को मौके से एक डायरी बरामद हुई है। जिसमें आरोपी ने परिवार की हत्या व अन्य बातें लिखी हैं। उसकी गिरफ्तारी के लिए चार टीमें लगाई गई हैं। इसमें सर्विलांस की टीम भी शामिल है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा।
असीम अरुण, पुलिस कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed