{"_id":"5d62d6a08ebc3e013a3e20bc","slug":"man-brutally-murdered-in-kanpur-by-friends","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: चलती बाइक में पीछे बैठे दोस्तों ने युवक का सिर गोली से उड़ाया, प्रसपा नेता के भतीजे पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: चलती बाइक में पीछे बैठे दोस्तों ने युवक का सिर गोली से उड़ाया, प्रसपा नेता के भतीजे पर आरोप
Mon, 26 Aug 2019 12:14 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 26 Aug 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
हत्या के बाद मौके पर मौजूद पुलिस से परिजनों की झड़प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर के चकेरी में गोपालगंज रोड पर वर्चस्व की रंजिश में बाइक सवार दोस्तों ने बाइक चला रहे युवक की कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी। गोली लगते ही बाइक समेत युवक गिर गया और आरोपी वहां से पैदल भाग निकले।
चकेरी, बिधनू व नौबस्ता पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही और आरोप है कि डेढ़ घंटे शव पड़ा रहा। एसएसपी की फटकार के बाद चकेरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पास के एक स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में हत्यारे भागते हुए कैद हुए हैं।

राधापुरम निवासी सीओडी कर्मचारी रमेश का लड़का करन चंद्र (22) बीए की पढ़ाई कर रहा था। पिता के मुताबिक रात करीब सवा आठ बजे वह न्यू आजाद नगर जाने की बात कहकर घर से निकला था। गोपालगंज रोड पर वह बाइक से दो दोस्तों के साथ जा रहा था।
अचानक पीछे बैठे एक दोस्त ने करन की कनपटी पर तमंचा सटाकर गोली मार दी। करन बाइक समेत गिरा तो दोनों कूदकर भाग गए। एसपी पूर्वी राजकुमार अग्रवाल सहित फोर्स पहुंचा। करन को पहले कांशीराम और फिर हैलट ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
परिवारीजनों ने बिधनू के एक दबंग (प्रसपा नेता का भतीजा) पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। साथ ही गोली मारने में एक सिपाही पुत्र सहित दो का नाम सामने आया है। एसपी ने बताया कि हमलावरों की तलाश में तीन टीमें लगाई गई हैं।